आज का इतिहास 1 मई (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 1 मई को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1707 – इंग्लैंड, वेल्स व स्कॉटलैंड से मिलकर ग्रेट ब्रिटेन बना।
1840 – ब्रिटेन ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया।
1851 – रानी विक्टोरिया ने लंदन में ग्रेट एक्जीविशन खोली।
1886 – अमेरिका के शिकागो में रोजाना आठ घंटे काम करने की मांग कर श्रमिकों ने हड़ताल की।
1897 स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।

1908 – प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड मामले में अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मारी।
1912 – कैंसर के इलाज के लिए रेडियम को टेस्ट किया गया।
1914 – कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
1945 – सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।

1956 – जोनास सॉल्क द्वारा वि​कसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।

1960 – महाराष्ट्र और गुजरात एक दूसरे से अलग हुए।

1961 – क्यूबा के प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।
1972 – देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1977 – इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत।
1984 – फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।
1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।}
1996 – संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
1999 – नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
2009 – स्वीडन में समान सेक्स मैरिज को कानूनी तौर पर वैध घोषित किया गया।
2000 – एबीसी के शो हू वॉन्ट्स बी अ मिलियनेअर का प्रसारण।
2002 – अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
2003 – अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
2011 – बराक ओबामा ने घोषणा की कि ओसामा बन लादेन मारा गया है।