आज का इतिहास 8 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 8 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1801 – रोमानिया की राजधानी बुकरेस्त में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1831 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम माेहन राय इग्लैंड पहुंचे।
1857 – ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फौजी अनुशासन भंग करने और हत्या करने के अपराध में फांसी दी गई।
1894 – प्रसिद्ध बंगला कवि और भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता में निधन।
1904 – न्यूयॉर्क के मैनहेटन में लॉगएकड़ स्क्वेयर का नाम बदलकर टाइम्स स्क्वेयर रख दिया गया।
1906 – आगास्ट डेटर अल्जाइमर की बीमारी से जान गंवाने वाले पहले मरीज बने।
1912 – नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़त के बाद इसमें सवार 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1924 – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय शास्त्रीय गायक कुमार गन्धर्व का जन्म।
1929 – क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।
1946 – संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक हुई।
1947 – अमेरिकी उद्यो​गपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
– चित्र सहित पहली बीमा पॉलिसी ऑलस्टेट इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से जारी की गई।
1950 – भारत और पाकिस्तान के लियाकत-नेहरू संधि पर हस्तक्षार।
1959 – कंप्यूटर इंजीनियरों ने एक नई प्रोग्रामिंग भाषा 'कोबोल' तैयार करने के लिए बैठक की।
1961 – ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1964 – नासा ने पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान जेमिनी-1 को लांच किया।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू। इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1973 – स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
1999 – चीन द्यारा धान की भूसी से बिजली का उत्पादन प्रारम्भ।
2001 – भारत-इंग्लैंड राउंड टेबल बैठक सरिस्का में सम्पन्न, बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने के लिए।
2008 – आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में सिक्खों को अल्पसंख्यक घोषित किया गया।
2013 – सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में 163 लोगों की मौत और 50 हजार लोग विस्थापित।
– ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन।