आज का इतिहास 7 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 7 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1509 – फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1795 – फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1920 – प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर का बनारस में जन्म।
1921 – क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1942 – भारतीय फिल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म।
1946 – सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व ​स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1954 – हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।
1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म।
1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
1988 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।
1998 – विश्व में स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।
– ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अखबार योर आनर का प्रकाशन प्रारम्भ।
2003 – अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 – एमनेस्टी इंटरनेशनल द्यारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मौत की सजा देने में चीन, ईराक व अमेरिका सबसे आगे।
2006 – बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मरे गये।
2012 – सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत।