आज का इतिहास 29 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1236 – दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी।
1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1848 – सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म।
1903 – कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
1930 – ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू हुई।
1939 नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1965 – पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये हैं।
1982 – इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत।
1991 – बंगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 – अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भड़के।
1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
2011 – लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।