आज का इतिहास 25 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 25 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1678 – फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया।
1867 – जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1898 – यूएस ने स्पेन में युद्ध घोषित किया।
1905 – दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 – पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1953 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों ने डीएनए की संरचना के बारे में व्याख्या दी।
1954 – बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 – सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1968 – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन।
1975 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1980 – अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।
1981 – जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 – दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 – जर्मन पत्रिका स्टर्न ने हिटलर की विवादास्पद डायरी छापी लेकिन बाद में यह डायरी नकली पाई गई।
1999 – वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
2000 – भारतीय हिंदी फिल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पंडित मुखराम शर्मा का निधन।
2004 – जिम्बाव्वे में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35रनों का रिकार्ड बनाया।
2005 – जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गये।
2007 – विरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा में खुला।
2013 – ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।