आज का इतिहास 24 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1815 – भारतीय सेना की पहली और सबसे बहादुर बटालियन मानी जाने वाली गोरखा रेजीमेंट ने आज 200 साल पूरे किए। 1815 में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गई थी।
1858 – स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
1928 – कन्नड़ अभिनेता राजकुमार का जन्म।
1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत।
1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1967 – रूसी अंतरिक्ष यात्री का दुर्घटना में निधन।
1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
1972 – मशहूर भारतीय चित्रकार जेमिनी रॉय का निधन। उन्हें 1955 में पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।
1973 – भारत रत्न से अलंकृत मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म हुआ।
1974 – प्रसिद्ध हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का निधन।
1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2003 – तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2007 – हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2011 – आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।
2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे 1129 लोगों की मौक हो गई और 2500 से ज्यादा घायल हो गए।