आज का इतिहास 17 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 17 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
1815 – इंडोनेशिया में तमबोरा ज्वालामुखी फटा। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए।
1859 – वीर पुरुष और प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले तात्या टोपे का निधन।
1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।
1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
1899 – कलकत्ता को पनबिजली मिली।
1941 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1947 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
1961 – भारत के प्रसिद्ध बिलियडर्स और स्नूकर खिलाड़ी गीत सेठी का जन्म।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1975 – भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दुसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का निधन।
1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।
– अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया।
1986 – नीदरलैंड और सिसली देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
2003 – 55 वर्षो बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
2008 – भारत व ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
2013 – समलैंगिक वि​वाह न्यूजीलैंड में वैध हुआ।
2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन।