आज का इतिहास 15 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 15 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1469 – सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।
1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1784 – आयरलैंड में दुनिया का पहला गुब्बारा उड़ाया गया।
1817 – अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।
1895 – बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्धाटन किया।
1912 – दुनिया का सबसे बड़ा भाप से चलने वाला यात्री जहाज टाइटैनिक हिमखंड से टकराने के 40 मिनट बाद हमेशा के लिए डूब गया।
1923 – डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
1927 – ​स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
1929 – प्रसिद्ध साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म।
1940 – मैकडोनाल्ड का पहला रेस्त्रां कैलिफोर्निया में खुला।
1948 – हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।
1955 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1958 – सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व राजनेत्री जया प्रदा का जन्म।
1989 – ब्रिटेन के स्टेडियम में मैच में भगदड़ होने से 93 फुटबॉल प्रेमियों की मौत।
1994 – विश्व व्यापार संगठन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की जनमत संग्रह की योजना को मन्त्रिमण्डल की मंजूरी मिली।
2002 – दक्षिण कोरिया में बुसान के निकट एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत।
2006 – नेपाल में माओवादीयों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 – नई दिल्ली में 14 वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
2013 – निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।