आज का इतिहास 11 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 11 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1881 – अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।
1887 – प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म।
1909 – इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।
1921 – रेडियो पर खेल का पहला सजीव प्रसारण, पीट्सबर्ग में बॉक्सिंग मैच की लाइव कमेंट्री।
1924 – पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
1930 – ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
1945 – अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई थी।
1951 – थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का पुणे में जन्म।
1964 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। मुख्य पार्टी को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और विभाजित हुई दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।
1968 – अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने नागरिक अधिकार कानून पर हस्ताक्षर किए।
 – नाजी युद्ध अपराध के लिए एडॉल्फ इचमन के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई इजरायल में शुरू हुई।
1970 – अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया।
1972 – USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1976 – स्टीव वॉजनेक का बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी हुआ।
1983 – बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आॅस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
1997 – केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास प्रस्ताव हार गई।
1999 – अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।
2011 – भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया।