आज का इतिहास 10 अप्रैल (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 10 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।
1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1825 – हवाई में पहला होटल खुला।
1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म।
1857 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज द्यतीय की सेना को हराया।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1894 – मशहूर भारतीय उद्योगपति व स्वतन्त्रता-संग्राम सेनानी घनश्यामदास बिड़ला का जन्म।
1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।
1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस आॅफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।
1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।
1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।
1995 – भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री (1896–1995) मोरारजी देसाई का निधन।
1999 – भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया गया।
2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2001 – भारत व इराक के बीच तेहरान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
2002 – 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरन ने प्रेस कांफ्रेस में भाग लिया।
2003 – इराक पर अमेरिका का कब्जा।
2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अन्तरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।
2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।