आज का इतिहास 1 अप्रैल (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 1 अप्रैल को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई। पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत।
1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।
1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।
1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ।
1891 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत।
1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया।
1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत।
1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।
1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु।
1973 – भारत के कार्बेट नेशलन पार्क में चिताओं को के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
– स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।
1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित किया गया।
1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।
1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।
1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं ।
2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52५२ रनों से हराया।
2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
2010 – पर्सनल कंप्यूटर की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड राँबर्ट्स का निधन।