आज का इतिहास 9 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 9 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1454 – इटली के घुमक्कड़ नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म। अमेरिका की खोज करने वाले अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।
1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक 'द वेल्थ ऑफ नेशन्स' का प्रकाशन।
1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियु​क्त किया।
1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिट पार्टी बनी।
1931 – भारतीय राजनेता कर्ण सिंह का जन्म।
1934 – रूसी सोवियत पायलट और कॉस्मोनॉट यूरी गैगरिन का जन्म हुआ था।
1951 – प्रख्यात भारतीय तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म हुआ।
1959 – दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी।
1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।
1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
1994 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन।
1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी, फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (दक्षिण अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
2012 – हिन्दी फिल्म अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन।