आज का इतिहास 5 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 5 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1966 – जापान के माउंट फूजी में एक बोइंग 707 प्लेन दुर्घनाग्रस्त हो गया।
1699 – महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।
1793 – ऑस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा कर लिया।
1851 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना की गई।
1916 – ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का जन्म हुआ।
1918 – सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।
1931 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।
भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के नेता मोहन दास करमचंद गांधी और तत्कालीन वाइसरॉय के बीच एक अहम समझौता हुआ, जिसे गांधी इरविन पैक्ट के नाम से जाना जाता है।
1953 – 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन का निधन।
1962 – कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।
1968 – मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
1983 – आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
1989 – लेबर पार्टी के संस्थापक बाबा पृथ्वी सिंह का निधन हो गया।
1990 – सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।
1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।
1997 – भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया 25 साल में पहली बार शांति वार्ता के लिए मिले।
1999 – आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी।
फ़िल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
2008 – भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले 'ब्रह्मोस' मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2009 – इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।