आज का इतिहास 27 मार्च (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1668 – इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बंबई को ईस्ट इंडिया कंपनी को सौंपा।
1721 – फ्रांस और स्पेन ने मैड्रिड समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1794 – अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना की स्वीकृति दी।
1841 – पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया।
1855 – अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया।
1871 – पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसे स्काॅटलैंड ने जीता।
1884 – बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुयी।
1898 – भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान का निधन। इन्होंने मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएण्टल कॉलेज की स्थापना की जो आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है।
1899 – इंग्लैंड और फ्रांस के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा किया गया।
1901 – अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया।
1933 – जापान ने लीग अाॅफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया।
1944 – लिथुआनिया में दो हजार यहूदियों की हत्या कर दी गयी।
1953 – ओहियो के कोन्निओट में ट्रेन हादसे में 21 लोग मारे गये।
1956 – अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया।
1961 – पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1964 – अलास्का में 8.4 की तीव्रता वाले भूकंप से 118 लोगों की मौत।
1975 – ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम का निर्माण शुरू किया गया।
1977 – टेनेरीफ़ में दो जंबो विमान हवाई पट्टी पर टकराने से दुनिया की सबसे भयानक विमान दुर्घटना हुई थी, जिसमें 583 लोग मारे गए।
– यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी। यूरोफाइटर को भविष्य का लड़ाकू विमान कहा गया था।
1982 – ए.एफ़.एम. अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के नौवें राष्ट्रपति नियुक्त किए गए।
1989 – रूस में पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कई दिग्गज कम्यूनिस्ट नेता हार गए।
2002 – इजरायल के नेतन्या में आत्मघाती हमले में 29 लोग मारे गये।
2003 – रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।