आज का इतिहास 24 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 24 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।
1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1882 – टीबी की पहचान। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1953 – ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया।
1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने अौर उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।
1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
2007 – आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
2008 – एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
– पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।