आज का इतिहास 19 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 19 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती।
1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत।
1877 – आस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया था।
लॉस एंजेल्स रेलवे की स्थापना स्थानीय परिवहन के लिए की गई।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972 – भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 – महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ।
ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
1994 – जापान के योकोहामा में 160000 अंड़ों से इतिहास का सबसे बड़ा आमलेट बना।
1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
1998 – श्री अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद का निधन हुआ।
1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
2013 – महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में 27 लोग मरे।