आज का इतिहास 18 मार्च (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 18 मार्च को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ था। इनका असली नाम बलबीर राज कपूर है।
1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
1972 – नयी दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन हुआ।
1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
1978 – लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो को मौत की सजा सुनाई।
1990 – अमेरीकी संग्रहालय से 50 करोड़ डॉलर (करीब 3200 करोड़ रुपये) की कलाकृतियों की चोरी हुई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला।
1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007 – उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2008 - भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
2009 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।