63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 की सूची


63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 28 मार्च, 2016 को की गई। ​फिल्मकार रमेश सिप्पी की अध्यक्षता वाली 11 सदस्यीय ज्यूरी ने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर 'बाहुबली' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया। अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पीकू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा।

63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची इस प्रकार है–
● सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : अमिताभ बच्चन  (पीकू)
● सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : कंगना (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
● सर्वश्रेष्ठ फिल्म : बाहुबली द बिगि‍निंग
● सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : संजय लीला भंसाली (बाजीराव मस्तानी)
● सर्वश्रेष्ठ पटकथा व संवाद : जूही चतुर्वेदी (पीकू), हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रिटर्न्स)
● सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर : रेमो डिसूजा (बाजीराव मस्तानी)
● सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म : दम लगा के हइशा
● सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री : तनवी आजमी (बाजीराव मस्तानी)
● सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक : नीरज घायवन
● राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म : नानक शाह फकीर
● सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ  फिल्म : निर्णायकम
● सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता : समुर्थिकणी (विसारणी)
● सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार : गौरव मेनन (बेन)
● सर्वश्रेष्ठ गायिका (महिला) : मोनाली ठाकुर (दम लगा के हइशा)
● सर्वश्रेष्ठ गीतकार : वरुण ग्रोवर (मोह मोह के धागे..)
● सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म : बजरंगी भाईजान
● स्पेशल जूरी अवॉर्ड : कल्कि कोचलीन (मार्गेरीटा विद अ स्ट्रॉ)
● सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन : पायल सलूजा (नानक शाह फकीर)
● सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन : बाजीराव मस्तानी
● सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले (एडैप्टेड) : विशाल भारद्वाज (तलवार)
● सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) : इलैयाराजा (Thaarai Thappattai)
● सर्वश्रेष्ठ बांग्ला फिल्म: शंकचिल
● सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म : रिंगन
● सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म : पाथेमरी
● सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म : विसारनई
● सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म : कंचे
● सर्वश्रेष्ठ संस्कृत फिल्म : प्रियमनसम
● सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म : तिथि
● सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म : चौथी कूट
● सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म : एनिमी
● सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म : कोठनोडी
● सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म : सतरंगी
● सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म : इबुसु याओहन्बियु
● सर्वश्रेष्ठ मिजोरमी फिल्म : लोड बियॉन्ड द क्लास
● सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म : पहाड़ रा लुहा
● सर्वश्रेष्ठ वांचो फिल्म : द हेड हंटर
● सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म : उनाता