उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सूची (वर्ष 2000 से 2023 तक)

List of Chief Minister of Uttarakhand
देश के 27वें राज्य उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर, 2000 को हुई। यह उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल के लगभग 23% भू-भाग पर उससे अलग होकर एक नये राज्य के रूप में बना है। इस राज्य का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किमी. त​था कुल वन क्षेत्र 34651 वर्ग किमी. है। राज्य की कुल जनसंख्या 84,89,349 है। जनसंख्या की दूष्टि से उत्तरांचल का देश में 19वां स्थान है। देश के 10 हिमालयी राज्यों में यह सबसे नया राज्य है तथा जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा हिमालयी राज्य है। इसकी राजधानी देहरादून में एवं उच्च न्यायालय नैनीताल में स्थापित किया गया है। जनवरी, 2007 को उत्तरांचल का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।

कौन है 11वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
खटीमा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड (Uttarakhand New CM) के नए मुख्यमंत्री के रूप में 4 जुलाई 2021 को शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। पिथौरागढ़ में जन्मे 45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। दो बार के विधायक धामी कभी उत्तराखंड सरकार में मंत्री नहीं रहे, लेकिन अब वह सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठे। 

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्रियों की सूची निम्न प्रकार है–
1. नित्यानंद स्वामी - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 9 नवंबर, 2000 से 29 अक्टूबर, 2001 तक
2. भगत सिंह कोश्यारी (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 30 अक्टूबर, 2001 से 1 मार्च, 2002 तक
3. नारायण दत्त तिवारी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
कार्यकाल : 2 मार्च, 2002 से 7 मार्च, 2007 तक
4. भुवन चंद्र खंडूरी (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 8 मार्च, 2007 से 23 जून, 2009 तक
5. रमेश पोखरियाल निशंक (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 24 जून, 2009 से 10 सितंबर, 2011 तक
4. भुवन चंद्र खंडूरी (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 11 सितंबर, 2011 से 13 मार्च, 2012 तक
6. विजय बहुगुणा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
कार्यकाल : 13 मार्च, 2012 से 31 जनवरी, 2014 तक
7. हरीश रावत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
कार्यकाल : 1 फरवरी, 2014 से 27 मार्च, 2016
(राष्ट्रपति शासन : 28 मार्च, 2016 से 20 अप्रैल 2016 तक)
7. हरीश रावत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
कार्यकाल : 21 अप्रैल, 2016 से 22 अप्रैल, 2016
(राष्ट्रपति शासन : 22 अप्रैल, 2016 से 10 मई 2016 तक)
7. हरीश रावत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
कार्यकाल : 11 मई, 2016 से 18 मार्च, 2017
8. त्रिवेंद्र सिंह रावत (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 18 मार्च, 2017 से 9 मार्च, 2021
9. तीरथ सिंह रावत (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 10 मार्च, 2021 से 4 जुलाई 2021
10. पुष्कर सिंह धामी (भारतीय जनता पार्टी)
कार्यकाल : 4 जुलाई 2021 से अबतक
नोट : सृष्टि गोस्वामी बालिका दिवस के अवसर पर एक दिन की मुख्यमंत्री चुनी गई थी। (24/01/2021)


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम क्या है? – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अभी कौन है? – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्यपाल कौन है? – पुष्कर सिंह धामी और बेबी रानी मोर्य
उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानंद स्वामी
उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानंद स्वामी
उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री कौन थे? – नारायण दत्त तिवारी
उत्तराखंड के वर्तमान में मुख्यमंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी