आज का इतिहास 27 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1594 – हेनरी IV फ्रांस का राजा बना।
1670 – लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
1921 – वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आॅफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।
1931 – क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।

1932 – अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत।

1951 – अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।

1956 – लोकसभा के पहले स्पीकर जी. वी. मावलंकर का निधन। 
मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।
1557 – लंदन में रूस का दूतावास खुला।
1965 – फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1974 – अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका 'पीपुल' की बिक्री शुरू।
1995 – उत्तरी इराक के जाखोे में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।
1999 – नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए चुनाव।
2002 – गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये। इन मौतों के कारण गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई।
2004 – फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे गये।
2013 – पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत।