आज का इतिहास 25 फरवरी (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 25 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1586 – अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये।
1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
1788 – पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।
1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान टर्की ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1952 – नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1962 – आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
1975 – सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी साल जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया। पूर्व नेता मार्कोस ने 1973 में देश के संविधान को बदलते हुए असीम शक्तियां हासिल कर ली थी।
1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2000 – रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
2003 – गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
2006 – दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
2008 – एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।