पहले 20 स्मार्ट सिटी की चयन सूची जारी


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने आज 28 जनवरी को पहले 20 स्मार्ट शहरों के नाम की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सूची जारी करते हुए बताया कि भुवनेश्वर देश का पहला स्मार्ट सिटी बनेगा।

यह भी पढ़े : स्मार्ट सिटी के 98 शहरों के नामों की सूची 

इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार व बंगाल का कोई शहर नहीं है। इन शहरों में पानी और बिजली आपूर्ति, सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन, मुकम्मल शहरी आवागमन और सार्वजनिक परिवहन, आईटी संपर्क, ई-गवर्नेंस के जरिए बुनियादी सुविधाएं और नागरिकी भागीदारी विकसित की जाएगी। वेंकैया नायडू ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आने वाले 97 शहरों में से अभी 20 का ऐलान किया गया है। बाकी शहरों का ऐलान भी जल्द ही किया जाएगा।

ये हैं स्मार्ट सिटी बनने वाले 20 शहर-
1. भुवनेश्वर (ओडिशा)
2. पुणे (महाराष्ट्र)
3.जयपुर (राजस्थान)
4. सूरत (गुजरात)
5. कोच्चि (केरल)
6. अहमदाबाद (गुजरात)
7. जबलपुर (मध्य प्रदेश)
8. विशाखापटनम
9. सोलापुर (महाराष्ट्र)
10. धवनगिरि (कर्नाटक)
11. इंदौर (मध्य प्रदेश)
12. नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी)
13. कोयंबटूर (तमिलनाडु)
14. काकीनाडा (आंध्रप्रदेश)
15. बेलगाम (कर्नाटक)
16. उदयपुर (राजस्थान)
17. गुवाहाटी (असम)
18. चेन्नई (तमिलनाडु)
19. लुधियाना (पंजाब)
20. भोपाल (मध्य प्रदेश)

जानें कहां बनेंगीं, कितनी स्मार्ट सिटी
- उत्तर प्रदेश : 13 शहर
- तमिलनाडु : 12 शहर
- महाराष्ट्र : 10 शहर
- मध्य प्रदेश : 7 शहर
- गुजरात : 6 शहर
- कर्नाटक : 6 शहर
- पश्चिम बंगाल: 4 शहर
- राजस्थान : 4 शहर
- आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब : 3 शहर
- छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा- 2 शहर
- दिल्ली, केरल, झारखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश- एक शहर
- अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड- एक शहर
- सिक्किम, त्रिपुरा, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, पुदुच्‍चेरी- एक शहर
- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव, लक्षद्वीप- एक शहर