61वें फिल्मफेयर पुरस्कार विजेताओं की सूची

बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो 61वें ब्रिटेनिया फिल्म फेयर पुरस्कार मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में 15 जनवरी, 2016 को आयोजन किया गया।

‘बाजीराव मस्तानी’ को साल 2015 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई अवार्ड मिले, तो वहीं बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन की फिल्म ‘पीकू’ को क्रिटिक च्वॉइस बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।

जानिये, किसे मिला कौन-सा पुरस्कार?
● सर्वश्रेष्ठ फिल्म- बाजीराव मस्तानी
● सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- रणवीर सिंह (फिल्म बाजीराव मस्तानी)
● सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- दीपिका पादुकोण (फिल्म पीकू)
● सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- संजय लीला भंसाली (फिल्म बाजीराव मस्तानी)
● सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक च्वॉइस)- पीकू
● सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक च्वॉइस)- अमिताभ बच्चन (फिल्म पीकू)
● सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक च्वॉइस)- कंगना रनौत (तनु वेड्स मनु रिटर्नस)
● लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- मौसमी चटर्जी
● सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
● सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- प्रियंका चोपड़ा (फिल्म बाजीराव मस्तानी)
● सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक- नीरज घावन (मसान)
● सर्वश्रेष्ठ कहानी- विजयेंद्र प्रसाद (बजरंगी भाईजान)
● सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले- जूही चतुर्वेदी (पीकू)
● सर्वश्रेष्ठ संगीत- अंकित तिवारी और मीत ब्रदर्स (रॉय)
● सर्वश्रेष्ठ गीत- इरशाद कामिल (‘अगर तुम साथ हो’, फिल्म-तमाशा)
● सर्वश्रेष्ठ गायक- अरिजित सिंह ( सूरज डूबा है- फिल्म रॉय)
● सर्वश्रेष्ठ गायिका- श्रेया घोषाल (बाजीराव मस्तानी के गीत ‘दिवानी मस्तानी’)
● सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- अनुपम रॉय (पीकू)
● सर्वश्रेष्ठ एक्शन- शाम कौशल (बाजीराव मस्तानी)