MPPSC Pre Exam GS Solved Question Paper in Hindi 2015

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रारम्भिक परीक्षा का हल प्रश्न-पत्र हम यहां एक लाइन के प्रश्नों के रूप में दे रहे है। यह परीक्षा 9-5-2015 को आयोजित की गई थी। 100 सामान्य अध्ययन (General Studies) के इन प्रश्नों का अध्ययन करके न केवल आप अपने ज्ञान को बढ़ायेगें बल्कि आगामी सरकारी परीक्षाओं के लिए भी यह प्रश्न काफी उपयोगी साबित होगे।

1. भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्पोट्र्स स्टेडियम स्थित है– फैजाबाद
2. वर्ष 2013-14 में कौन-सी केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई लाभ की स्थिति में नहीं थी? – बी.एस.एन.एल.
3. GATT कार्यालय कब और कहाँ स्थापित किया गया? – जेनेवा 1948
4. ब्लैक पर्ल किस खेल से सम्बन्धित है? – फुटबाल
5. बोनस लाइन किस खेल में अंकित होती है– कबड्डी
6. होल्कर ट्रॉफी किस खेल से सम्बन्धित है? – ब्रिज
7. लिब्रो शब्द का उपयोग किस खेल में किया जाता है? – वॉलीबाल
8. पुस्तक 'वन डे वंडर्स' के लेखक हैं– सुनील गावस्कर
9. किस भारतीय पारम्परिक खेल के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रभाष जोशी पुरस्कार दिया जाता है? – मलखंब
10. नर्मदा घाटी उदाहरण है– भ्रंश घाटी का
11. हॉकी इंडिया लीग का प्रारम्भ वर्ष क्या है? – 2013
12. नर्मदा घाटी किन पर्वत श्रृंखलाओं के ​बीच स्थित है? – सतपुड़ा और विन्ध्याचल
13. बॉक्साइट किसकी कच्ची धातु है? – एल्युमिनियम
14. बिरसिंगपुर जल-विद्युत केन्द्र निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है? – उमरिया
15. मध्य प्रदेश में मलांजखण्ड किसके लिए प्रसिद्ध है? – ताँबा
16. मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष निमाड़ उत्सव कहाँ आयोजित किया जाता है? – महेश्वर
17. किस वंश के राजाओं ने खजुराहो स्थित मंदिरों का निर्माण करवाया था? – चंदेल
18. कुशल ग्रामीण प्रशासन के लिए प्रसिद्ध राजवंश था– चोल
19. साहित्यकार धर्मवीर भारती का संबंध मध्य प्रदेश से है या नहीं? – नहीं
20. गौर नृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है? – मुड़िया
21. तानसेन सम्मान 2014 किसे प्रदान किया गया? – प्रभाकर कारेकर
22. वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और फोटो एडिटिंग उदाहरण हैं– एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
23. मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र सफेद बाघों के लिए जाना जाता है? – बघेलखंड
24. बेतवा नदी के किनारे स्थित शहर है– ओरछा
25. एफ.टी.पी. का पूरा नाम है– फाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल
26. संचार नेटवर्क/प्रणाली में फायरवॉल का प्रयोग किससे बचाता है? – अनधिकृत आक्रमण
27. एक बाइट में होते हैं– 8 बिट
28. राउटर, हब व स्विच में से कौनसी एक कनेक्टिंग डिवाइस नहीं है? – स्विच
29. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955. के अन्तर्गत अपराध का विचारण किस न्यायालय द्वारा किया जाता है? – प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
30. SMPS का विस्तारण है– स्विच्ड मोड पॉवर सप्लाई
31. सबसे धीमी इन्टरनेट कनेक्शन सेवा कौनसी है? – डायल-अप-सर्विस
32. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन-जाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अधीन किसी लोक सेवक द्वारा धारा 3 के अधीन अपराध किए जाने पर कम-से-कम दण्ड का प्रावधान है– एक वर्ष
33. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कम्पनियों द्वारा अपराध किए जाने की दशा में कौन-कौन उत्तरदायी होता है? – निदेशक, प्रबंधक व सचिव सभी
34. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत सामूहिक जुर्माना अधिरोपित और वसूल करने की शक्ति किसे है? – राज्य सरकार
35. क्या अभिनव गुप्त का सम्बन्ध 'वेदान्त दर्शन' के साथ है? – नहीं
36. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति समिति में राज्य सभा का सभापति सदस्य होता है? – नहीं
37. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? – राज्यपाल
38. किस संविधान संशोधन एक्ट के अंतर्गत मतदाताओं की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष की गई? – 61वाँ
39. विजयनगर का प्रसिद्ध हजारा मन्दिर किसके शासनकाल में निर्मित हुआ था? – कृष्णदेव राय
40. संविधान सभा द्वारा स्भापित मौलिक अधिकारों और अल्पसंख्यकों हेतु सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे? – सरदार पटेल
41. रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है? – द्वितीय
42. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में चुनाव आयोग का उल्लेख किया गया है? – अनुच्छेद 324
43. रंगराजन समिति का गठन किसलिए किया गया था? – विनिवेश
44. 'मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल' सम्बन्धित है– क्लोरोफ्लोरो कार्बन
45. किसे 'चिपको आंदोलन' का नेता माना जाता है? – सुन्दरलाला बहुगुणा
46. 'रेड डाटा बुक' अथवा 'रेड लिस्ट' से सम्बन्धित संगठन है– आई.यू.सी.एन.
47. 'ओजोन परत संरक्षण दिवस' मनाया जाता है– 16 सितंबर
48. सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है– नैप्ट्यून
49. सूर्य का आकार पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है? – 109 गुना
50. रक्त में किसकी अधिकृता से 'ब्लू बेबी सिंड्रोम' नामक बीमारी होती है?– नाइट्रेट
51. हैलोफाइट्स अच्छी वृद्धि करते हैं– क्षारीय मिट्टी में
52. तेलंगाना राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली? – के. चंद्रशेखर राव
53. 102वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस कहाँ सम्पन्न हुई? – मुम्बई
54. किसी वस्तु का प्रतिबिंब मनुष्य की आँख में कहाँ बनता है? – रेटिना
55. 'क्योटो प्रोटोकॉल' किससे सम्बन्धित है?– जलवायु परिवर्तन
56. भारत के प्रधानमंत्री ने 'स्वच्छ भारत अभियान' आधिकारिक रूप से कब प्रारम्भ किया? – गांधी जंयती
57. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इबोला से सर्वाधि​क प्रभावित देश है– लाइबेरिया
58. सन् 2014 में रसायनशास्त्र क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया? – एरिक बेट्जिग, स्टीफन डब्ल्यू. हेल एवं विलियम ई. मोरनर
59. पर्यावरण संरक्षण के लिए 'ग्रीन आर्मी' को किसने प्रारम्भ किया? – आस्ट्रेलिया
60. सत्रहवें एशियन खेलों में भारत ने पदक तालिका में 8वाँ स्थान प्राप्त कर कुल कितने पदक प्राप्त किए? – 57 पदक
61. उन्नीसवाँ सार्क सम्मेलन (सन् 2016) कहाँ होगा? – पाकिस्तान
62. एशिया-पेसिफिक इकोनोमिक को-ऑपरेशन (APEC) सम्मेलन 2014 किस जगह हुआ था? – बीजिंग
63. मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था– 1 नवम्बर, 1956
64. मध्य प्रदेश के किस जिले को ग्रेफाइट उत्पादन के लिए जाना जाता है? – बैतूल
65. न्यूक्लियर बम बनाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है? – यूरेनियम
66. स्वच्छ जल समुदाय में 'लैन्टिक आवास' का उदाहरण है– तालाब एवं दलदल
67. मध्य प्रदेश में वर्तमान में सिंचाई क्षमता लगभग कितने लाख हेक्टेयर में है? – 33
68. मध्य प्रदेश में सागौन के वन कुल वन क्षेत्रफल के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर पाए जाते हैं? – 17.8%
69. मध्य प्रदेश में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान स्थित है– मंडला में
70. जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश में सर्वाधिक स्त्री-पुरुष अनुपात वाला जिला है– बालाघाट
71. मध्य प्रदेश में अफीम की खेती किस जिले में होती है? – मंदसौर
72. जनगणना 2011 के अनुसार मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या में से ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत है– 72.4
73. किस बौद्ध साहित्य में महात्मा बु​द्ध के 'नैतिक एवं सिद्धान्त' सम्बन्धित प्रवचन संकलित हैं? – सूत पिटक
74. भारत में सबसे कम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य है– सिक्किम
75. भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है– गुजरात
76. किस सुल्तान ने 'बाजार सुधार' लागू किए थे? – लाउद्दीन खिलजी
77. गुप्त साम्राज्य द्वारा किन्हें कर-रहित कृषि भूमि प्रदान की जाती थी? – ब्राह्मणों को
78. राजपूत वंशों में से किसने आठवीं शताब्दी में, दिलिका (देहली) शहर की स्थापना की थी? – तोमर वंश
79. साहित्य रत्न रचना संत तुलसीदास की है? – नहीं
80. शिवाजी के शासनकाल में विदेशी मंत्री को कहा जाता था– सुमन्त
81. किस सिख गुरु ने खालसा पंथ की स्थापना की थी? – गुरुगोविन्द सिंह
82. किस मुगल सम्राट् ने शिक्षा सम्बन्धी सुधार किए थे? – अकबर
83. वर्ष 1938 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष किसे चुना गया था? – सुभाषचन्द्र बोस
84. भारत के विभाजन से सम्बन्धित 'माउंटबेटन योजना' की सरकारी तौर पर घोषणा कब हुई थी? – 3 जून, 1947
85. किस गवर्नर-जनरल ने भारत में स्थायी भू-राजस्व व्यवस्था स्थापित की थीं? – लॉर्ड कॉर्नवालिस
86. अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? – 1906
87. सुन्दरबन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं– गंगा और ब्रह्मपुत्र
88. चिल्का झील किस राज्य में स्थित है? – ओडिशा
89. भारत-पाकिस्तान के किस युद्ध के पश्चात् बांग्लादेश एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था? – दिसम्बर 1971
90. भारत सरकार ने किस वर्ष में 14 प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था? – 1969
91. कर्क रेखा मध्य प्रदेश, त्रिपुरा व मिजोरम में से कहां से गुजरती है– इन सभी से
92. डरबन नगर कहाँ स्थित है? – दक्षिण अफ्रीका
93. हिमालय की ऊँची चोटी कंचनजंगा कहाँ स्थित है? – सिक्किम
94. अंत:स्थलीय अपवहन नदी का उदाहरण है– घग्घर
95. भारतीय साम्यवादी दल का विभाजन दो दलों सी.पी.आई. और सी.पी.आई.एम. में ​किस वर्ष में हुआ था? – 1964
96. राज्य विधान परिषद् का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में रखा गया है? – अनुच्छेद 169
97. भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात् इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – ए.बी. वाजपेयी
98. वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष मानते हुए वर्ष 2013-14 में भारत की औद्योगिक विकास दर क्या थी? – 4.5%
99. भारत में पंचायती राज की त्रिस्तरीय व्यवस्था का अनुमोदन किस समिति के द्वारा किया गया था? – बलवन्त राय
100. किस पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत समाज के समाजवादी ढाँचे की स्थापना का संकल्प लिया गया था? – द्वितीय पंचवर्षीय योजना