Indian Polity and Governance Constitution Notes in Hindi

1. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष कौन था? – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
2. रेग्युलेटिंग एक्ट कब पारित किया गया? – 1773 ई. में
3. भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना क्या कहलाती है? – माउंटबेटन योजना
4. संविधान के प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा? – जवाहरलाल नेहरू ने
5. संविधान लागू होने के समय कितने मौलिक अधिकार थे? – सात
6. सभी दशाओं में मृत्युदंड क्षमा करने की शक्ति किसमें निहित है? – राष्ट्रपति में
7. लोकसभा सदस्यों का शपथ ग्रहण कौन कराता है? – राष्ट्रपति या उसके द्वारा अधिकृत व्यक्ति
8. दल-बदल विरोधी कानून से संविधान का कौन-सा संशोधन सम्बन्धित है? – 52वां
9. जनहित याचिका संबंधी मुकदमेबाजी की शुरूआत किस न्यायाधीश ने की थी? – न्यायमूर्ति पी. एन. भगवती ने
10. किन दो व्यक्तियों ने स्वास्थ्य कारणों से संविधान सभा की सदस्यता स्वीकार नहीं की? – जयप्रकाश नारायण और तेज बहादुर सप्रू ने
11. किसके लिखित निर्णय की प्राप्ति पर राष्ट्रपति आपातकाल की घोषणा करता है? – केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् के
12. किसके निधन के पश्चात् गुलजारी लाल नंदा को पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था? – जवाहरलाल नेहरू के
13. राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की लिखित सूचना राष्ट्रपति को कितने दिन पूर्व होना चाहिए? – 14 दिन पूर्व
14. किस समिति की रिपोट पर मौलिक कर्तव्य को 42वें संविधान संशोधन द्वारा संविधान में शामिल किया गया है? – स्वर्ण सिंह समिति
15. भारत में किस अधिनियम के द्वारा सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई? – रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773 ई.

16. 1922 ई. में किसके द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया गया-‘‘भारतीय संविधान भारतीयों की इच्छानुसार होगा?’’ – महात्मा गांधी
17. 15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 के दौरान भारत का राजनीतिक दर्जा क्या था? – ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज
18. संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्य पर किस देश के संविधान का प्रभाव है? – पूर्व सोवियत संघ के संविधान का
19. कितने वर्षों तक लगातार बाहर रहने पर नागरिकता समाप्त हो जाती है? – 7 वर्ष
20. किस मौलिक अधिकार को आपातकाल में भी समाप्त किया नहीं जा सकता? – प्राण और दैहिक स्वंतत्रता के अधिकार को
21. भारत में लौकिक सर्वाभौमिकता है, क्योंकि संविधान की प्रस्तावना प्रारंभ होती है। – ‘हम भारत के लोग’’ से
22. दूसरे देशों के साथ कोई भी समझौता या संधि किसके नाम से की जाती है? – राष्ट्रपति के नाम से
23. किस वैज्ञानिक को भारत की राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त है? – डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को
24. एक ही समय में यदि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का पद रिक्त हो जाए तो राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन कौन करता है? – भारत का मुख्य न्यायाधीश
25. संविधान के किस अनुच्छेद में उप-प्रधानमंत्री पद का प्रावधान है? – किसी भी अनुच्छेद में नहीं
26. संसद के दोनों सदनों में प्रश्न काल के ठीक बाद के समय को क्या कहा जाता है? – शून्य काल
27. अविश्वास प्रस्ताव पर परिचर्चा के लिए कौन तिथि तय करता है? – लोकसभाध्यक्ष
28. लोक सभा के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन कौन करता है? – परिसीमन आयोग
29. 1952 में चुनाव आयोग द्वारा कितने राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दल के रूप में मान्यता दी गई थी? – 14 दलों को
30. किसे ‘राष्ट्रीय वित्त का संरक्षक’ कहा जाता है? – नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को
31. किस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या है? – सिक्किम उच्च न्यायालय
32. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? – 6 वर्ष
33. पंचवर्षीय योजना के मसौदे को अंतिम रूप से कौन स्वीकृति प्रदान करता है? – राष्ट्रीय विकास परिषद्
34. केन्द्र और राज्य के बीच धन के बँटवारे के संबंध में कौन राय देता है? – वित्त आयोग
35. 1950 में लागू मूल संविधान में कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई थी? – 14
36. किसने कहा, ‘‘राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करनेवाली चिड़िया के समतुल्य है।’’ – सरोजिनी नायडू ने
37. राज्यपाल अपने विवेकाधीन कृत्यों के अनुपालन में किसके नियंत्रण के अधीन कार्य करता है? – राष्ट्रपति के
38. किसी राज्य में विधान परिषद् की सृजन कौन करती है? – संसद
39. पंचायती राज्य अधिनियम कब अस्तित्व में आया? – 25 अप्रैल, 1993 ई. को
40. ग्राम पंचायत का गठन संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद 243 (ख)
41. नगरपालिका के विघटन के कितने माह के भीतर इसका चुनाव कराना अनिवार्य है? – 6 माह
42. 42वें संविधान संशोधन द्वारा समवर्ती सूची में कौन-सा विषय जोड़ा गया? – जनसंख्या नियंत्रण
43. राष्ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है? – राज्य सूची
44. जम्मू व कश्मीर में ‘सदर-ए-रियासत’ पदनाम को कब बदलकर राज्यपाल कर दिया गया? – 1965 ई. में
45. जब किसी सरकारी अधिकारी द्वारा किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होता है, तो न्यायालय द्वारा कौन-सा रिट जारी किया जाएगा? – परमादेश (मैन्डेमस)
46. भारत के संविधान के अंतर्गत किसी समुदाय को किस आधार पर अल्पसंख्यक घोषित किया जा सकता है? – धर्म या भाषा के आधार पर
47. चुनाव के दौरान सभी चुनाव प्रचार कब रोक दिए जाते हैं? – वास्तविक मतदान के 48 घंटे पूर्व
48. भारतीय लोक सेवक को संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सुरक्षा प्रदान करता है? – अनुच्छेद 311
49. किसने कहा था, ‘‘राज्य कानून की संतान और जनक दोनों हैं?’’ – मैकाइवर ने
50. किस अनुच्छेद में सांसदों के वेतन-भत्ते आदि का वर्णन है? – अनुच्छेद 106 में

Post a Comment

0 Comments