भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान के नोट्स


1. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई? – 9 दिसम्बर, 1946 को
2. संविधान सभा में किस प्रांत के सर्वाधिक प्रतिनिधि थे? – संयुक्त प्रांत के
3. संविधान का उद्देश्य प्रस्ताव कब पेश किया गया? – 13 दिसम्बर, 1946 को
4. मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार (1919 ई.) में प्रावधानों का सार क्या था? – प्रांतों में दोहरा शासन
5. मुस्लिम लीग का प्रथम पृथक निर्वाचन का अधिकार किस वर्ष मिला? – 1909 ई. में
6. अंतरिम सरकार का गठन कब किया गया? – 2 सितम्बर, 1946 को
7. किस अधिनियम के तहत कलकत्ता, मद्रास तथा बम्बई के उच्च न्यायालयों की स्थापना की गई थी? – भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम, 1862
8. भारत की स्वतंत्रता के समय इंग्लैंड में किस पार्टी की सरकार थी? – लेबर पार्टी की
9. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार पद पर किसे नियुक्त किया गया? – बी. एन. राव को
10. संविधान सभा ने किसे प्रारूप समिति का अध्यक्ष चुना? – भीमराव अंबेडकर को
11. संविधान सभा द्वारा कब संविधान को पारित कर दिया गया? – 26 नवम्बर, 1949 को
12. संविधान सभा को अंतरिम संसद में कब परिवर्तित कर दिया गया? – 26 जनवरी, 1950 को
13. बी. आर. अम्बेडकर का संविधान सभा में निर्वाचन कहाँ से हुआ था? – बम्बई से
14. चार शेर वाले आकृति भारत का राज-चिन्ह संविधान सभा द्वारा कब अपनाया गया? – 26 जनवरी, 1950 को
15. ‘जन-गण-मन’ को सर्वप्रथम किस कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था? – 1911 के कलकत्ता अधिवेशन में
16. शक संवत् को राष्ट्रीय कैलेण्डर पंचांग के रूप में संविधान सभा द्वारा कब अपनाया गया? – 22 मार्च, 1947 को
17. राज्य पुनर्गठन आयोग की किस वर्ष स्थापना की गई? – 1953 ई. में
18. दादर और नागर हवेली भारत में शामिल होने से पूर्व किसके उपनिवेश थे? – पुर्तगाल के
19. नागरिकता के संबंध में संविधान के किस भाग में उल्लेख है? – भाग-2 में
20. संविधान सभा के मौलिक अधिकार समिति के कौन अध्यक्ष थे? – सरदार वल्लभ भाई पटेल
21. संपत्ति के अधिकार को कानूनी अधिकार के रूप में किस अनुच्छेद में स्थान दिया गया है? – अनुच्छेद 300 (क) में
22. कहीं भी निवास करने की स्वतंत्रता पर किस राज्य में प्रतिबंध है? – जम्मू व कश्मीर में
23. विशिष्ट सामाजिक सेवा करने वाले व्यक्तियों को भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देने की शुरूआत भारत सरकार ने किस वर्ष की थी? – 1954 ई. में
24. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा 6-14 वर्ष के बीच के सभी बच्चों के लिए शिक्षा को मूल अधिकार बनाया गया है? – 86वाँ संविधान संशोधन द्वारा
25. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है? – भारत की जनता में
26. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में कितने बार संशोधन किया गया है? – एक बार
27. राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेते हैं? – लोकसभा और राज्यसभा तथा विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
28. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? – राष्ट्रपति
29. किस संविधान संशोधन के अनुसार राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् से अपनी सलाह पर पुनर्विचार के लिए कह सकता है? – 44वें संविधान संशोधन 1978 के अनुसार
30. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत वित्तीय आपात की उद्घोषणा कर सकता है? – अनुच्छेद 360 के अन्तर्गत
31. किस राष्ट्रपति की मृत्यु सर्वप्रथम अपने कार्यकाल में हो गई थी? – डॉ. जाकिर हुसैन की
32. राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है? – अमेरिका के संविधान से
33. राष्ट्रपति पद पर (कार्यकारी पद अलावा) सबसे कम अवधि के लिए पदासीन व्यक्ति कौन थे? – डॉ. जाकिर हुसैन
34. अनुच्छेद 360 में वर्णित वित्तीय आपात का प्रयोग भारत में कितनी बार हुआ है? – एक बार भी नहीं
35. भारत के किस उपराष्ट्रपति का निधन उनके कार्यकाल में ही हो गया? – कृष्णकांत का
36. उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित किसी विवाद का निर्णय किसके द्वारा किया जाता है? – उच्चतम न्यायालय द्वारा
37. भारत का राष्ट्रपति चुने जाने वाले प्रथम गैर कांग्रेसी उम्मीदवार कौन थे? – वी.वी. गिरि (1969 ई. में)
38. संघ की कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान कौन होता है? – प्रधानमंत्री
39. प्रथम पूर्णतः गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन थे? – अटल बिहार वाजपेयी
40. यदि राष्ट्रपति यह चाहता है कि किसी बात पर मंत्रिपरिषद् विचार करे तो वह इसकी सूचना किसे देता है? – प्रधानमंत्री को
41. सामूहिक रूप से केन्द्रीय मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदायी होती है? – लोकसभा के प्रति
42. भारतीय जनता पार्टी द्वारा वाजपेयी के नेतृत्व में गठित प्रथम मंत्रिमंडल कितने दिन सत्ता में रहा? – 13 दिन
43. भारत का महान्यावादी कब तक पद धारण कर सकता है? – राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत
44. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को वेतन किससे दिया जाता है? – भारत की संचित निधि से
45. राज्यसभा में किस राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या सर्वाधिक है? – उत्तर प्रदेश के
46. 23 अगस्त, 1954 के पूर्व राज्यसभा को किस नाम से जाना जाता था? – काउंसिल ऑफ स्टेट्स
47. लोकसभा के कितने सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं? – दो
48. आपातकाल के समय संसद कानून बनाकर लोकसभा का कार्यकाल कितनी अवधि के लिए बढ़ा सकती है? – 1 वर्ष के लिए
49. प्राक्कलन समिति के सदस्य किस सदन से चुने जाते हैं? – केवल लोकसभा से
50. मताधिकार के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन के तहत किया गया? – 61वां संविधान संशोधन के तहत

Post a Comment

0 Comments