UP Rajaswa Lekhpal Syllabus 2016 in Hindi PDF Download

UP Rajaswa Lekhpal Syllabus 2016 in Hindi

राजस्व विभाग, उ. प्र. लेखपाल भर्ती परीक्षा-2016 पाठ्यक्रम

न्यूनतम (शैक्षिक अर्हता) : 12 Intermediate तथा समकक्ष
परीक्षा की योजना– परीक्षा में दो स्तर सम्मिलित हैं यथा
(1) वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा
(2) साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षा)

वस्तुनिष्ठ परीक्षा वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए निर्धारित विषय–
परीक्षा में एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होगा जिनके उत्तर पत्रक ओ.एम.आर. शीट के रूप में होंगे। परीक्षा की योजना व पाठ्यक्रम निम्नानुसार है–
वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र 80 अंकों का होगा जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इस प्रश्न पत्र में कुल चार भाग होंगे–
1-सामान्य हिन्दी 25 प्रश्न 20 अंक
2– गणित 25 प्रश्न 20 अंक
3– सामान्य ज्ञान 25 प्रश्न 20 अंक
4– ग्राम समाज एवं विकास 25 प्रश्न 20 अंक

साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षा) 20 अंक
वस्तुनिष्ठ परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्नवत् है–
1– सामान्य हिन्दी
अलंकार, रस, समास, पर्यायवाची, विलोम, तत्सम एवं तद्भव, संधियां, वाक्यांशों के लिये एक शब्द निर्माण, लोकोक्तियां एवं मुहावरे, वाक्य संशोधन– लिंग, वचन, कारक, काल, वर्तनी, त्रुटि से संबंधित, अनेका​र्थी शब्द।

2– गणित
अंकगणित एवं सांख्यिकी
– संख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारम्बारता, बारम्बारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारम्बारता। आंकड़ों का निरूपण, दण्ड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारम्बारता बहुभुज। केन्द्रीय माप-समान्तर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।

बीजगणित
लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुण्न खंड, क्षेत्रफल प्रमेय।

रेखागणित
त्रिभुज संबंधी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयात, वर्ग समलम्ब, समान्तर, समचतुर्भुज के परिमाप तथा क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल।

3– सामान्य ज्ञान
सामान् विज्ञान, राष्ट्र तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनायें, भारत का इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन, भारतीय राज्यव्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या, सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनि​क अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है, जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का अध्ययन नहीं किया हो।

भारत के इतिहास के अन्तर्गत आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर ध्यान देना होगा। भारतीय आन्दोलन पर राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रीय वाद का अभ्युदय तथा स्वतन्त्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है। भारतीय राज व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत भारतीय राज व्यवस्था, भारतीय संविधान, पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास, भारत की अर्थव्यवस्था तथा नियोजन के व्यापक लक्षणों की जानकारी पर प्रश्न होंगे।

विश्व भूगोल तथा जनसंख्या में केवल विषयों की सामान्य जानकारी की परख होगी जिसमें भारत के भूगोल में भौतिक/पारिस्थितिक, आर्थिक, सामाजिक, जनांकिकीय पक्षों पर विशेष बल दिया जायेगा। अभ्यर्थियों से उपरोक्त की सामान्य जानकारी अभिज्ञा विशेषता: उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित है।

4– ग्राम समाज एवं विकास
ग्राम विकास भारतीय संदर्भ में, ग्राम विकास कार्यक्रम, ग्राम विकास योजनायें एवं प्रबन्धन, ग्राम विकास शोध प्रणालियॉ, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं, ग्रामीण सामाजिक विकास, ग्राम विकास और भूमि सुधार

UP Rajaswa Lekhpal Syllabus 2015 in Hindi PDF Free Download