सामान्‍य ज्ञान (जनरल नालेज) परीक्षापयोगी प्रश्न-उत्तर

भारतीय अर्थव्यवस्था
1. कृषि जोतों पर 'कर' लगाने की संस्तुति किस समिति ने की थी? – राज समिति ने
2. 'राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना' के अंतर्गत राज्यों द्वारा व्यय की गई निधि का कुल कितने प्रतिशत केन्द्र द्वारा प्रदान किया जाता है? – 99 प्रतिशत
3. भारत में पंचवर्षीय योजनाओं की संकल्पना भारत के किस प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत की गई थी? – प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू द्वारा
4. आर्थिक नियोजन संविधान की किस सूची का विषय है? – समवर्ती सूची का
5. पहला राष्ट्रीय 'श्रम आयोग' किस वर्ष में गठित किया गया? – 24 दिसम्बर, 1966 को
6. भारत में योजना अवकाश कब हुआ था? – 1966-69 में
7. दूसरी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप किस महान अर्थशास्त्री ने तैयार किया था? – पी.सी. महालनोबिस ने
8. भारतीय संविधान में दिए गए नीति निदेशक तत्वों की भावना-अनुरूप किस महत्वपूर्ण परियोजना का वर्ष 1995 में शुभारम्भ किया गया? – राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना (National Social Assistance Programme)
9. भारत में मोबाइल फोन सेवा के बाजार में सर्वाधिक हिस्सेदारी किस कम्पनी की है? – एयरटेल
10. यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेस ऑन ट्रेड एण्ड डेवलपमेंट के अनुसार चालू वर्ष 2011 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है? – 8.1%


कृषि

11. गेहूँ की कौन-सी नई प्रजातियाँ क्षारीय/लवणीय मृदाओं के लिए वर्ष 2010 में विकसित की गई हैं? – KRL&210, KRL&213
12. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार देश में कृषि श्रमिकों की संख्या कितनी है? – 106.8 मिलियन
13. रबड़ उत्पादक के रूप में भारत का विश्व में कौनसा स्थान है? – चतुर्थ
14. कृषि मन्त्रालय के अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2011-12 (जुलाई-जून) में देश में चावल उत्पादन की मात्रा कितनी रहने का पूर्वानुमान है? – 102 मिलियन टन
15. किस वर्ष में 1999-2000 के मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद में कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्र का हिस्सा 19.9% प्रतिशत रहा था? – 2005-06 में
16. सूती वस्त्र के सर्वाधिक कारखाने किस राज्य में स्थित है? – महाराष्ट्र
17. किस डेयरी पशु के दूध में फैट, प्रोटीन, लैक्टोज और टोटल सॉलिड्स का प्रतिशत सर्वाधिक होता है? – भेड़
18. कृषि से सम्बन्धित आँकड़े एकत्रित करने के लिये देश को कुल कितने भागों में विभाजित किया गया है? – तीन भागों में
19. सोयाबीन उत्पादन की दृष्टि से देश में कौनसा राज्य अग्रणी है? – मध्य प्रदेश
20. किन दो कृषि फसलों के बम्पर पैदावार की सम्भावना के चलते सरकार ने उनके निर्यात पर से सभी प्रतिबन्ध हटा लिए हैं? – चावल एवं गेहूँ

विधि एवं न्याय
21. भारतीय दण्ड संहिता में धर्म से सम्बन्धित अपराध किस खण्ड में ​वर्णित किए गए हैं? – खण्ड 295 से 298 तक
22. बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम किस वर्ष में पारित किया गया? – वर्ष 1960 में
23. हाजिर होने को विवश करने की आदेशिकाएँ कौनसी हैं? – समन एवं वारण्ट
24. इंडियन एविडेंस एक्ट किस वर्ष में पारित किया गया? – 1872 में
25. वह संकलप्ना जिसके अंतर्गत सेना द्वारा सामान्य प्रशासन को अपने नियम-कानून के तहत संचालित किया जाता है क्या कहलाती है? – मार्शल लॉ (Marshal Law)
26. एक व्यक्ति जो पुलिस अधिकारी द्वारा गिरफ्तार किया गया है, कितनी अवधि तक अभिरक्षा में रखा जा सकता है? – चौबीस घण्टे
27. भारतीय दण्ड संहिता किस वर्ष में देश में लागू की गई? – 1860 में
28. भारत में स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना के पीछे कौन दो करण हैं? – न्यायिक समीक्षा के अधिकार का प्रयोग एवं संविधान की सर्वोच्चता स्थापित करना
29. दण्ड प्रक्रिया संहिता का सबसे बड़ा अध्याय कौन सा है? – अध्याय 6
30. राज्यों के लिए केन्द्र द्वारा विधिक अनुदान का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में सम्मिलित किया गया है? – अनुच्छेद 275 में

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
31. अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन कौन कर सकता है? – राज्य सभा (2/3 बहुमत से) संविधान के अनुच्छेद 312 के अंतर्गत
32. 'शिक्षा' को संविधान संशोधन के माध्यम से समवर्ती सूची में लाया गया है? – 42वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा
33. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य को परिभाषित करता है? – अनुच्छेद 12
34. यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो तो कितनी समय सीमा तक उसको भरना ​अनिवार्य है? – 6 माह
35. अवित्तीय विधेयकों को राज्य सभा कितने दिन तक रोक सकती है? – 6 माह तक
36. कौन-सी संसदीय समिति का सभापति निरपवाद तौर पर शासक दल का होता है? – प्राक्कलन समिति
37. संविधान में दी गयी व्यवस्था के अनुसार संसद के दोनों सदनों में मनोनीत सदस्यों की संख्या अधिक-से-अधिक कितनी हो सकती है? – 14
38. राज्य सूची के किसी विषय पर संसद कितनी अवधि के लिए कानून बना सकती है? – 1 वर्ष के लिए
39. केन्द्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना किस समिति की सिफारिश पर की गई थी? – संथानम समिति
40. संविधान के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति हेतु निर्धारित आयु कितनी है? – 35 वर्ष
41. संविधान का अनुच्छेद 356 किस विषय से सम्बन्धित है? – किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन से
42. महाराष्ट्र में लोकायुक्त संस्था की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? – 1971 में
43. कैबिनेट या मंत्रिमंडल में कौन-कौन सम्मिलित होते हैं? – केवल कैबिनेट मंत्री
44. मौलिक अधिकारों के पीछे कौनसा बल है? – विधिक बल
45. लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कितने सासंदों के समर्थन की आवश्यकता होती है? – 50 सांसदों की

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
46. मौर्यवंश के संस्थापक कौन थे? – चन्द्रगुप्त मौर्य
47. विक्रमाचरित' के लेखक कौन थे? – विल्हण
48. किस गुप्त शासक के समय हूणों के आक्रमण हु​ए थे? – स्कंदगुप्त के शासनकाल में
49. महात्मा बुद्ध के सम्बन्ध में 'महाभिनिष्क्रमण' का क्या अर्थ है? – गृहत्याग
50. किस पुर्तगाली गर्वनर ने 1510 ई. में कृष्णदेव राय के साथ मित्रता की संधि की? – अल्मीडा ने
51. वह भिक्षु कौन था जिसके साथ चन्द्रगुप्त मौर्य दक्षिण भारत गया था? – भद्रबाहु
52. भारत का प्रथम तुर्क शासक कौन था? – कुतुबुद्दीन ऐबक
53. कांग्रेस ने अपने किस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की? – लाहौर अधिवेशन 1929 में
54. सभा एवं सीमित प्रजा​पति को दो पुत्रियाँ किस वेद में कही गई है? – अथर्ववेद में
55. नवाब सिराजुद्दौला ​और लॉर्ड क्लाइव के बीच प्लासी का युद्ध किस वर्ष हुआ था? – 1757 ई. में

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
56. 1857 के राष्ट्रीय विद्रोह को कुचलने में​ किस विदेशी शक्ति ने अंग्रेजों की सहाता की थी? – नेपाल ने
57. कांग्रेस ने किस वर्ष देशी राज्यों की स्वतंत्रता के कार्यक्रम को अपने उद्देश्यों में शामिल किया? – 1938 ई. में
58. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे? – गोपाल कृष्ण गोखले
59. ये कथन किसका है? ''काँग्रेस की आवाज जनता की आवाजा नहीं है?'' – फिरोजशाह मेहता
60. ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेज एसोसिएशन' नामक संस्था की स्थापना किसने की थी? – डॉ. बी. बार. अम्बेडकर ने
61. बन्दी जीवन के लेखक कौन थे? – सचीन्द्रनाथ सान्याल
62. पूना समझौते का प्रमुख उद्देश्य क्या था? – निचली जातियों का पृथक् प्रतिनिधित्व
63. असहयोग आंदोलन का कार्यक्रम कांग्रेस के किस अधिवेशन में स्वीकार किया गया? – कोलकाता अधिवेशन (1920) में
64. गाँधीजी के असहयोग आन्दोलन किस वर्ष वापस ले लिया? – वर्ष 1922 में
65. ब्रिटिश प्रधानमन्त्री रैमजे मैकडोनाल्ड ने अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व की योजना की घोषणा किस वर्ष की? – वर्ष 1932 में

स्पोर्ट्स एवं गेम्स
66. क्रिकेट पिच की कितनी लम्बाई होती है? – 20.12 मीटर
67. प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर किस देश के हैं? – स्विट्जरलैंड के
68. सुब्रतो कप किस खेल से सम्बन्धित है? – फुटबाल से
69. थॉमस कप का सम्बन्ध किस खेल से है? – बैडमिन्टन से
70. विश्व फुटबाल कप 2010 स्पेन ने फाइनल में किस देश को हराकर जीता? – नीदरलैंड को हराकर
71. FIDE संस्था किस खेल की अन्तर्राष्ट्रीय प्रबन्ध कारिणी है? – शतरंज की
72. नॉवाक जोकोविक किस देश के हैं? – सर्बिया के
73. रोस ​टेलर किस देश के क्रिकेट खिलाड़ी हैं? – न्यूजीलैंड के
74. भारत का प्रथम डबल्स जोड़ा जिसने विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता 2011 में कांस्य पदक जीता कौन है? – अश्विनी पोनप्पा एवं ज्वाला गुट्टा
75. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन-सा है? – राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी
76. आनुवंशिकता को नियंत्रित करने वाले कारकों का 'जीन' (Gene) नाम किस वैज्ञानिक ने रखा? – डब्ल्यू. एल. जोह्नसन ने
77. एक विषाणु जो बैक्टीरिया को खाता है, वह कौन सा है? – बैक्टीरियोफेज
78. सोडियम बाइकार्बोनेट क्या है? – बेकिंग सोडा
79. पी.वी.सी. (PVC) का पूर्ण रूप क्या है? – पॉली विनाइल क्लोराइड
80. प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन गैस की उत्पत्ति किसके अपघटम से निकलती है? – जल अणु
81. भोपाल गैस त्रासदी (1984) में कौन-सी गैस लीक हुई थी? – मिथाइल आइसो साइनेट
82. भारत में दूरदर्शन (Television) का पहला प्रसारण कब किया गया? – 15 सितम्बर, 1959 को
83. अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में कुल कितने मूल मात्रक होते हैं? – 3
84. विटामिन B1 का रासायनिक नाम क्या है? – थाइमीन
85. न्यूनतम ताप पर होने वाली परिघटनाओं का विज्ञान विषय क्या कहलाता है? – निम्नतापिकी (Cryogenics)
86. ध्वनि की अधिकतम गति किस माध्यम में होती है? – ठोस माध्यम से
87. विकिरण चिकित्सा में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है? – रेडॉन
88. कम्प्यूटर हेतु आवश्यक 'IC चिप' किस रासायनिक तत्व से बनाए जाते हैं? – सिलिकन के
89. फुलरीन किस तत्व का अपरूप है? – कार्बन
90. न्यूटन सेकण्ड किसका मात्रक होता है? – संवेग (Momentum) का

भूगोल एवं पर्यावरण
91. 'मग्यार' किस देश का आदम समुदाय है? – हंगरी देश
92. (राष्ट्रीय वानिकीकरण एवं पारिस्थितिकी विकास बोर्ड) का गठन, देश में वानिकीकरण, वृक्षारोपण, पारिस्थितिकी विकास सम्बन्धि गतिविधियों को बढ़ाने हेतु, कब किया गया? – अगस्त 1992
93. जर्मनी और पोलेण्ड के बीच सीमा का क्या नाम है? – ऑडरनीस रेखा
94. कोपेनहेगन किस देश की राजधानी है? – डेनमार्क की
95. वन संरक्षण अधिनियम, 1980 कब से लागू किया गया? – 25 अक्टूबर, 1980
96. भारत का उत्तरी मैदान किसकी देन है? – हिमालय पर्वत से निकलने वाली नदियों की
97. विश्व का तीसरा सबसे विशाल महाद्वीप कौन-सा है? – उत्तरी अमेरिका
98. हिमालय ब्ल्यू शीप (Himalaya Blue Sheep) को सामान्यतौर से क्या पुकारा जाता है? – भाराल (Bharal)
99. पुराणों में समस्त पृथ्वी को कितने प्रदेशों (द्वीपों) में विभाजित किया गया था? – सात
100. सिम्पसन मरुस्थल (Desert) किस देश में स्थित है? – आस्ट्रेलिया

Post a Comment

0 Comments