प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु प्रश्न-उत्तर


भारतीय अर्थव्यवस्था

1. ग्यारवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या थी? – वर्ष 2007-12
2. भारत में नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आधारवर्ष क्या है? – वर्ष 2010
3. जनगणना 2011 के अनुसार भारत में साक्षरता दर कितने प्रतिशत दर्ज की गई है? – 74.04%
4. नरसिंह समित का सम्बन्ध किससे है? – बैंकिंग संरचना सुधारों से
5. AGMARK क्या है? – पदार्थों की गुणवत्ता हेतु गारंटी की मुहर
6. पंचवर्षीय योजनाओं को अन्तिम रूप से अनुमोदित कौन-सी संस्था करती है? – राष्ट्रीय विकास परिषद्
7. भारत में राष्ट्रीय आय के प्राक्कलन किस संगठन के द्वारा तैयार किए जाते हैं? – केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन (Central Statistical Organisation)
8. पुस्तक 'टू ए हंगर फ्री वर्ल्ड' के लेखक कौन हैं? – प्रमुख कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
9. नाबार्ड (NABARD) क्या है? – ग्रामीण विकास के लिए ऋण देने वाली शीर्ष बैंक
10. 'आशा (ASHA) योजना' किससे सम्बन्धित है? – सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से

कृषि
11. विश्व में भारत का स्थान-दुग्ध उत्पादन में कौन-सा है? – प्रथम
12. पश्मीना, जो संसार में पशुओं से प्राप्त रेशों में से सबसे अच्छा रेशा माना गया है, कहां पाई जानेवाली बकरियों से प्राप्त होती है? – कश्मीर और तिब्बत
13. अभी हाल ही किस सब्जी की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए सरकार ने उसके निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाया है? – प्याज
14. राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (National Institute of Agricultural Marketing) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – जयपुर (राजस्थान)
15. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की स्थापना कब हुई थी? – जुलाई 1988 में
16. नेशनल रिसर्च सेन्टर फॉर एग्रो-फौरेस्ट्री का मुख्यालय कहाँ पर स्थित​ है? – झाँसी
17. देश में राष्ट्रीय कार्बनिक खेती परियोजना की शुरुआत किस वर्ष में की गई थी? – अक्टूबर 2004
18. भारतीय फसल प्रसंस्करण तकनीकी संस्थान किस शहर में स्थित है? – ​थन्जावूर (केरल)
19. 'किसान कॉल सेन्टर' देश में कब से शुरू किए गए? – जनवरी, 2004 से
20. उर्वरक (Fertilizer) नियंत्रण आदेश कब लागू किया गया? – वर्ष 1985 में

विधि एवं न्याय
21. भारत के प्रथम विधिमंत्री कौन ​बने? – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
22. दण्ड प्रक्रिया कब लागू की गई थी? – 1 अप्रैल, 1979
23. 1793 में ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किए गए चार्टर अधिनियमों की श्रृंखला में अन्तिम अधिनियम कौन-सा था? – चार्टर अधिनियम 1853
24. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 देश में किस दिन लागू किया गया? – 15 अगस्त, 11947
25. महानगर क्षेत्र की न्यूनतम आबादी कितनी होनी चाहिए? – 10 लाख
26. भारत में न्यायपालिका की सर्वोच्चता का सिद्धान्त किस देश के संविधान से लिया गया है? – अमेरिका के संविधान से
27. नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार नागरिकता प्राप्त करने की पाँच शर्तें कौन-कौन-सी हैं? – जन्म से, वंश के आधार पर, पंजीकरण द्वारा, प्राकृतिक रूप से, क्षेत्र समाविष्टि द्वारा
28. दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 ​में कितनी धाराएँ हैं? – 484 धाराएँ
29. संविधान के किस अनुच्छेद में विधि के प्रधिकार के बिना करों का अधिरोपण नहीं करने के प्रावधान का वर्णन है? – अनुच्छेद 265 में
30. वर्ष 1979 में मोरारजी देसाई सरकार द्वारा द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किस व्यक्ति किस अध्यक्षता में किया गया? – बी. पी. मंडल

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
31. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में 'स्वतंत्रता के अधिकार' की गारंटी दी गई है? – अनुच्छेद 19 में
32. संविधान के किस भाग में व्यापार, वाणिज्य तथा समागम का वर्णन है? – भाग XIII
33. समान न्याय एवं गरीबों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान किस अनुच्छेद में वर्णित है? – अनुच्छेद 39(क)
34. भारतीय संविधान की कौन-सी धारा अल्पसंख्यकों को अपनी पंसद की शैक्षिक संस्थाओं को स्थापित तथा प्र​शासित करने का अधिकार देती है? – धारा 30 (1)
35. कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण किन राज्यों से सम्बन्धित है? – महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं आन्ध्रप्रदेश
36. अनुच्छेद 360 में लिखित वित्तीय आपात की न्यूनतम अवधि कितनी होती है? – दो माह
37. भारत के संविधान के कितने भाग हैं? – 22 भाग में
38. अन्तर्राज्यीय परिषद के गठन का क्षेत्र किस सरकार को जाता है? – वी.पी.सिंह सरकार (1990)
39. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'धर्म-निरेपेक्ष, शब्द किस संवैधानिक संविधान द्वारा जोड़ा गया? – 42वें संवैधानिक संशोधन (1976) द्वारा
40. लोक सभा में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कितने सदस्यों की सहमति होना आवश्यक है? – 50 सदस्यों की
41. कौनसा अनुच्छेद यह घोषणा करता है कि सम्पूर्ण भारतीय क्षेत्र में व्यापार वाणिज्य तथा समागम स्वतंत्र होगा? – अनुच्छेद 301
42. मन्त्रिमण्डल में किस स्तर के मन्त्री होते है? – केवल केबिनेट स्तर के
43. संपत्ति का अधिकार वर्तमान में किस प्रकार का अधिकार है? – विधिक अधिकार (Legal Right)
44. किस संवैधानिक संशोधन में आपातकालीन अधिकारों के दुरुपयोग को रोकने हेतु उपाय किए गए है? – 44वें संशोधन विधेयक 1978
45. कोई केन्द्रीय कैबिनेट मन्त्री किस समय लोक सभा में मतदान करने का अधिकारी नहीं होता? – जब वह लोक सभा का सदस्य नहीं होता

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति
46. कर्नाटक युद्ध किन-किनके बीच हुये थे? – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों की बीच
47. सूर्यदेवी गायत्री को सम्बोधित प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस ग्रन्थ में वर्णित है? – ऋग्वेद संहिता में
48. तराइन का प्रथम युद्ध किन-किन के बीच हुआ था? – मुहम्मद गौरी एवं पृथ्वीराज चौहान
49. 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' किसने बनवाया था? – कुतुबुद्दीन एबक ने
50. संगम साहित्य की भाषा क्या थी? – तमिल भाषा
51. किस वंश के शासकों ने खजुराहों के मन्दिरों का निर्माण कराया था? – चन्देल वंश के शासकों ने
52. 'माउंटबेटन योजना' को कब प्रस्तुत किया गया? – 3 जून, 1947 को
53. अकबर के शासनकाल में विद्धानों द्वारा महाभारत का संस्कृत से फारसी में अनुवाद को क्या कहा गया? – रज्मनामा
54. 1707 ई. में औरंगजेब की मृत्यु के पश्चात् कौन मुगल सम्राट गद्दी पर बैठा? – मुहम्मद मुअज्जम (बहादुरशाह प्रथम)
55. प्राचीन भारतीय इतिहास में वातापी किस राजवंश की राजधानी थी? – चालुक्य राजवंश की

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
56. पेरियार के नाम से कौन प्रसिद्ध थे? – ई. वी. रामास्वामी नायकर
57. नील दर्पण नाटक किसने, कब और किस उद्देश्य से लिखा? – दीनबन्धु मित्रा ने (1860 में)
58. किस दिन ब्रिटिश सरकार ने यह घोषणा की कि उसका उद्देश्य भारत में क्रमिक रूप से उत्तरदायी सरकार की स्थापना करना था? – 20 अगस्त, 1917 को
59. 'गुलामगीरी' नाम की पुस्तक कब और किसने लिखी? – 1872 में, ज्योतिबा फुले ने
60. ये कथन किसका है-''इतने समय से करोड़ों लोग भूख और अज्ञान में रहते हैं, मैं हर व्यक्ति को देशद्रोही समझता हूँ जिन्होंने उनके ही पैसे से पढ़कर उनके लिए कुछ नहीं किया''? – स्वामी विवेकानन्द ने
61. कैबिनेट मिशन योजना द्वारा संविधान सभा का गठन कब किया गया था? – नवम्बर, 1946 में
62. महाराष्ट्र का कौन-सा सामाजिक धार्मिक सुधारक लोक हितवादी के नाम से प्रसिद्ध हुआ? – गोपाल हरि देशमुख
63. तमिल पत्रिका 'कुडी अरासू' की स्थापना किसके द्वारा की गई? – ई.वी. रामास्वामी नायकर द्वारा
64. पिट्स इण्डिया एक्ट कब पारित किया गया? – वर्ष 1784 में
65. प्रान्तों में द्वैध शासन किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में हुआ? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड के शासनकाल में

स्पोर्ट्स एवं गेम्स
66. अभीजित गुप्ता किस खेल से सम्बन्धित हैं? – शतरंज से
67. वह प्रथम भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कौन थे जिन्होंने अपने प्रथम टेस्ट मैच में 'सेन्चुरी' बनाई? – लाला अमरनाथ
68. बैकफुट शॉट एवं क्रीज शब्द किस खेल से सम्बन्धित है? – क्रिकेट
69. फ्रेंच ओपन 2014 पुरुष एकल किसने जीता? – राफेल नडाल
70. नीलोत्पलदास किस खेल से सम्बद्ध है? – शतरंज (Chees) से
71. विश्व कप फुटबॉल 2014 किस दक्षिणी अमरीकी देश में आयोजित किया गया? – ब्राजील में
72. भारत ने कौन-से राष्ट्रमंडल खेलों का आतिथ्य किया है? – 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का
73. फीफा (U-20) महिला विश्व कप 2010 किस देश ने जीता? – जर्मनी
74. भारत के पहले टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे? – सी. के. नायडू
75. ईरानी कप किस खेल के विजेताओं को दिया जाता है? – क्रिकेट की विजेता टीम को

सामान्य विज्ञान एवं तकनीकी
76. नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ ओसन टेक्नोलॉजी कहाँ स्थित है? – चेन्नई में
77. 'न्यूटन-सेकण्ड' किस राशि का मात्रक है? – संवेग (Momentum) का
78. पोखरन नाभिकीय परीक्षण, 1974 का आधिकारिक कोड क्या था? – स्माइलिंग बुद्ध
79. 'प्रकाश तंतु (Optical Fibre) का अविष्कार किसने किया? – नरिन्दर केपेनी ने
80. गुरु जल (Heavy Water) का अणुभार कितना होता है? – 20
81. श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण शरीर के किस अंग में होता है? – अस्थि मज्जा में
82. नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – लखनऊ में
83. अल्फा किरण, कैथोड किरण ​तथा एक्स-किरण में से कौनसी किरणों में प्रकाश किरणों के गुण होते हैं? – एक्स-किरणों में
84. सुखोई क्या है? – लड़ाकू यान
85. द्रव चलित ब्रेक (Hydraulic Brake) का प्रयोग किस नियम का सीधा प्रयोग है? – पास्कर के नियम का
86. आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा किस पर निर्भर करती है? – केवल ताप पर
87. सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने प्रचलित अवधारण 'पृथ्वी ब्रह्माण्ड का केन्द्र है' का खण्डन किया था? – कॉप्रनिकस ने
88. प्रकाश तंतु (Optical Fibre) में प्रकाश के किस गुण का प्रयोग किया जाता है? – पूर्ण आंतरिक परावर्तन (Total Internal Reflection) का
89. पानी में वायु का बुलबुला किस प्रकार व्यवहार करता है? – अवतल लेंस की भाँति
90. किस वर्ष को संयुक्त राष्ट्र संघ ने जैव विविधता वर्ष घोषित किया था? – वर्ष 2010 को

भूगोल एवं पर्यावरण
91. 'चिल्का झील' किस राज्य में है? – ओडीसा (उड़ीसा) में
92. निचले वायुमण्डल के उस भाग को, (सागर तल से 500-1000 मीटर) जहाँ पर घर्षण बल प्रभावी होता है क्या कहते हैं? – घर्षण परत
93. उज्बेकिस्तान तथा कजाखस्तान देशों की सीमा पर कौन-सा सागर स्थिति है? – अरल सागर
94. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र कहाँ स्थित है? – श्री हरिकोटा (आन्ध प्रदेश में)
95. ऊष्ण-कटिबंधीय चक्रवात के चक्षु की सर्वप्रमुख विशेषता कौनसी है? – मेघरहित एवं स्वच्छ आकाश
96. भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समूह कौन-सा है? – गोंड
97. चाँदीपुर (Chandipur) किसके लिए प्रसिद्ध है? – मिसाइल परीक्षण केन्द्र के लिए
98. सम्पूर्ण वर्ष अधिक सापेक्ष नमी एवं उच्च ताप किस जलवायु के लक्षण है? – भूमध्यरेखीय जलवायु
99. कश्मीर की घाटी किन दो पवर्त श्रेणियों के बीच स्थित है? – महान हिमालय और पीर पंजाल श्रेणी के बीच
100. भारत के किस राज्य में 90% से अधिक भू-भाग पर वन हैं? – अरुणाचल प्रदेश में

Post a Comment

0 Comments