नवीनतम समाचार पर आधारित सार-संग्रह

1. आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने किस योजना के तहत हर साल पाँच लाख शहरी गरीबों का कौशल विकास करने का लक्ष्य रखा है? – दीनदयाल अंत्योदय योजना
2. MPLADS के तहत प्रत्येक सांसद को विकास कार्यों के लिए हर साल कितनी धनराशि मिलती है? – 5 करोड़ रु.
3. दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए भारत ने ​वियतनाम को कितने करोड़ डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है? – 10 करोड़ डॉलर
4. पश्चिम अफ्रीका में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इबोला मुक्त घोषित किया जाने वाला दूसरा देश कौन–सा है? – नाइजीरिया
5. केंद्र सरकार द्वारा शुरू 'स्वच्छता भारत मिशन' के पाँच वर्षीय अभियान में कुल कितनी राशि आबंटित की गई है? – 62,000 करोड़
6. भारत ने जापान के निवेश प्रस्तावों को तेजी देने के लिए किस विशेष प्रबंधन दल का गठन किया है? – 'जापान प्लस'
7. देश में स्थापित की जाने वाली राष्ट्र स्तरीय कौशल विकास अकादमी 'मौलाना आजाद नेशनल एकेडमी फॉर स्किल्स' (मानस) का मुख्यालय किस शहर में होगा? – दिल्ली
8. ऊपरी करनाली परियोजना का संबंध किन दो देशों से है? – भारत और नेपाल
9. हाल ही में किस देश के पर्यटन विभाग ने गाँधी–प्रेरित पर्यटक आकर्षण परियोजना का आरंभ किया? – दक्षिण अफ्रीका
10. जम्मू–कश्मीर की भीषण बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु भारतीय सेना ने कौन–सा ऑपरेशन ​चलाया था? – ऑपरेशन मेघ राहत
11. भारत ने किस देश के साथ युद्ध अभ्यास–2014 नाम का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किया? – अमेरिका
12. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा संचालित पेंशन योजना के तहत हर महीने कितने न्यूनतम रुपये पेंशन देने का प्रावधान है? – 1,000 रुपये
13. हाल ही वर्ष 1351 का ब्रिटेन का राजद्रोह का कानून किस कारण से चर्चा में रहा? – आईएसआईएस से निपटने के लिए
14. कौन–सा राज्य हाल ही में जैतून रिफाइनरी शुरू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है? – राजस्थान
15. भारत की किस दिग्गज एयरलाइन कंपनी ने फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी एयरबस के साथ 250 विमान खरीदने का अब तक का सबसे बड़ा विमान सौदा किया है? – इंडिगो
16. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले ​बल्लेबाज कौन हैं? – विराट कोह​ली
17. हाल ही में भारत ने ईरान के किस बंदरगाह के उन्नयन के लिए अंतर–सरकारी सहमति पत्र को मंजूरी दी है? – चाबहार
18. भारत द्वारा गाजा पट्टी के पुननिर्माण हेतु कितने लाख डॉलर की सहायता की घोषणा की गयी है? – 40 लाख
19. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में पीपीपी मॉडल पर तैयार एक मेगा फूड पार्क का हाल ही में उद्घाटन किया? – कनार्टक
20. वेदांता समूह की कंपनी केयर्न इंडिया ने भारत के किस राज्य में स्थित मंगला ऑयल फील्ड में रु. 3,470 करोड़ निवेश करने की घोषण की है? – राजस्थान
21. चीन ने किस देश के साथ 400 अरब डॉलर के निवेश से स्थापित की जाने वाली अत्यंत महात्वाकांक्षी गैस परियोजना के लिए अंतिम सहमति प्रदान की है? – रूस
22. हाल ही में 'बराक 8' मिसाइल का इजराइल में सफल परीक्षण किया गया। यह किन देशों का संयुक्त उपक्रम है? – भारत व इजराइल
23. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते है? – मन की बात
24. केंद्र सरकार ने चीन के साथ भारत की अरुणाचल प्रदेश में लगने वाली किस सीमा पर 1800 किमी सड़क बनाने की बात कही है? – मैकमोहन लाइन
25. भारत ने किस क्षेत्रीय संगठन के साथ सितंबर 2014 में मुक्त व्यापार समझौता किया? – आसियान
26. अमेरिकी ग्रां. प्री. फार्मूला–1 का खिताब किस ड्राइवर ने जीता? – लुइस हैमिल्टन
27. भारत द्वारा शुरू किए गए मेक इन इंडिया कार्यक्रम की तर्ज पर किस देश ने अपने यहाँ भी एक कार्यक्रम शुरू किया है? – चीन
28. पं. दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते नामक महत्वाकांक्षी योजना किस क्षेत्र में सुधार लाने के लिए शुरू की गई है? – श्रम कानूनों में सुधार
29. मछली सांख्यिकीय गणना 2014 के अनुसार वित्त वर्ष 2013–14 के दौरान देश में मछली उत्पादन की औसत विकास दर क्या रही? – 5.9 फीसदी
30. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम आँकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2014–15 की पहली तिमाही में चालू खाते का घाटा (CAD) सकल घरेलू उत्पाद का कितने फीसदी रहा? – 1.7 फीसदी
31. जलवायु संकट को बढ़ाने में वॉल स्ट्रीट की भूमिका को सामने लाने के लिए न्यूयॉर्क में सितंबर 2014 को कौन–सा आंदोलन चलाया गया? – 'फ्लड वॉल स्ट्रीट'
32. चीन के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के मध्य हुए समझौते के अनुसार चीन के शहर शंघाई और भारत के किस शहर के मध्य 'सिस्टर सिटी' का संबंध स्थापित किया गया? – मुंबई
33. चुमार सीमा क्षेत्र, जो चीनी सैनिकों की घुसपैठ के कारण पिछले दिनों चर्चा में रहा, किस राज्य में है? – जम्मू–कश्मीर
34. भारत पर विदेशी कर्ज के ताजा आँकड़ों के अनुसार मार्च 2014 के आखिर में देश पर कितने अरब डॉलर का विदेशी कर्ज रहा? – 440 अरब डॉलर
35. मकाऊ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट–2014 का खिताब किस खिलाड़ी ने ​जीता? – अनिर्बान ​लाहिड़ी
36. यूरोप के किन दो देशों के बीच एक नई संयुक्त वीजा स्कीम पर समझौता हुआ है? – ब्रिटेन और आयरलैंड
37. केंद्र सरकार ने पूरे देश में किस नाम से इलैक्ट्रॉनिक टोल संग्रह की योजना शुरू करने की बात कही है? – फास्टैग
38. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किया गया 'स्वच्छ भारत अभियान' निम्न में से किस महापुरुष के जन्मदिवस पर शुरू किया गया? – महात्मा गांधी
39. बंबई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने किस ​तिथि को पहली बार 27,000 अंक का स्तर पार किया? – 2 सितम्बर, 2014
40. हाल ही में सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक की जोड़ी ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स के महिला युगल का खिताब जीता। कारा ब्लैक का संबंध किस देश से है? – जिंबाब्वे

Post a Comment

0 Comments