ब्रिटिश संसद के सामने गांधी प्रतिमा का अनावरण


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने 14 मार्च, 2015 को लंदन के पर्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के 100 साल पूरे होने के मौके पर किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली, महात्मा गांधी के पोते गोपालकृष्ण गांधी और फ़िल्म स्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। पिछले साल भारत यात्रा के दौरान ब्रिटेन के वित्त मंत्री जॉर्ज आॅस्बर्न और विदेश मंत्री विलियम हेग ने यह मूर्ति लगाने की घोषणा की थी

अरुण जेटली ने गांधी जी की जिस प्रतिमा का अनावरण किया वो 1931 में 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने ली गई गांधी की प्रसिद्ध तस्वीर के आधार पर बनाई गई है। इस मूर्ति के लिए एक ट्रस्ट बनाकर 10 लाख पाउंड से अधिक राशि एकत्रित की गई थी। गांधी जी की 9 फीट ऊंची पीतल की मूर्ति को ब्रिटेन के मशहूर शिल्पकार फ़िलिप जैक्सन ने तैयार किया है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मशहूर पार्लियामेंट स्क्वेयर पर अब भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की विशााल प्रतिमा लोगों को सत्य और अहिंसा का संदेश देगी। यहां नेल्सन मंडेला, अब्राहम लिंकन और बेंजामिन डिज़रायली जैसी हस्तियों की मूर्तियां पहले से ही मौजूद हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है यह प्रतिमा
– सिर्फ दस अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मूर्ति लगी है यहां गांधी जी के अलावा
– पहली भारतीय हस्ती की मूर्ति लगी है पार्लियामेंट स्क्वेयर पर
– पहले ऐसे व्यक्ति की प्रतिमा है, जो किसी सरकारी पद नहीं रहे

Post a Comment

0 Comments