दुनिया के सबसे खतरनाक देशों के तथ्य व सूची


आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियों के आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।

मार्च 2015 तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेन्टर के ‘टॉप 10 खतरनाक देशों’ की सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही अब पश्चिम एशिया सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया है।

इंटेल सेंटर्स का कंट्री थ्रीट इंडेक्स (सीटीआई) किसी देश की आतंकी और विद्रोही घटनाओं, घायलों, मारे गए लोगों, यातायात, वीडियो, फोटो आदि का मापन करता है। इसी के आधार पर देशों के सीटीआई की सूची बनती है। जिस देश की सीटीआई जितनी ज्यादा होगी, वहां खतरे की आशंका ज्यादा होगी। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की सीटीआई 122 है, जबकि अफगानिस्तान की सीटीआई 186 है और वह पांचवें स्थान पर है।

सीटीआई में टॉप 10 देश हैं–
1- इराक
2- सीरिया
3- नाइजीरिया
4- सोमालिया
5- अफगानिस्तान
6- लीबिया
7- यमन
8- पाकिस्तान
9- यूक्रेन
10- मिस्र

Post a Comment

0 Comments