सानिया-हिंगिस बनी इंडियन वेल्स चैंपियन


भारत की सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस (Martina Hingis) ने बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है।

सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने 21 मार्च, 2015 को खेले गए खिताबी मुकाबले में रूस की एलेना वेसनीना और एकातेरिना माकारोवा की दूसरी वरीय जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।

हिंगिस ने दूसरी बार यहां खिताब जीता है। पहली बार उन्होंने 16 साल पहले 1999 में एना कुर्निकोवा के साथ खिताब जीता था।

दूसरी ओर, सानिया ने भी यहां दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले सानिया ने 2011 में वेसनीना के साथ चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था।

हिंगिस और सानिया पहली बार किसी टूर्नामेंट में साथ-साथ खेल रही थीं।

दोनो ने कहा कि वे एक दूसरे के साथ तालमेल से खुश हैं। सानिया ने जहां बेसलाइन सम्भाला था वहीं हिंगिस मुख्य तौर पर नेट के पास रहकर विपक्षी खिलाड़ियों को झांसा दे रही थीं।

Post a Comment

0 Comments