इतिहास के वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उनके उत्तर सहित–
1. सिंधु सभ्यता के घर किस चीज से बनाये जाते थे?
(क) ईंट से (ख) बाँस से (ग) पत्थर से (घ) लकड़ी से

2. सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है?
(क) महाभिनिष्क्रमण (ख) महापरिनिर्वाण (ग) महामस्तकाभिषेक (घ) धर्मचक्रप्रवर्तन

3. सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धान्त) का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का क्या नाम है?
(क) असंग (ख) वसुबंधु (ग) नागार्जुन (घ) दिड्नाग

4. सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था?
(क) कालीबंगन (ख) लोथल (ग) रोपड़ (घ) मोहनजोदड़ो

5. सम्राट अशोक के शिलालेखों को पढ़नेवाला प्रथम अंग्रेज कौन था?
(क) जॉन टावर (ख) हैरी स्मिथ (ग) चाल्र्स मेटकाफ (घ) जेम्स प्रिंसेप

6. निम्नलिखित में से कौन कनिष्क के समकालीन थे?
(क) कंबन, बाणभट्ट, अश्वघोष (ख) नागार्जुन, अश्वघोष, वसुमित्र (ग) अश्वघोष, कालिदास, बाणभट्ट (घ) कालिदास, कंबन, वसुमित्र

7. ऋग्वेद का कौन-सा मंडल पूर्णतः सोम को समर्पित है?
(क) सातवाँ मंडल (ख) आठवाँ मंडल (ग) नौवाँ मंडल (घ) दसवाँ मंडल

8. भारतीयों के महान् रेशम मार्ग (Silk route) किसके द्वारा आरंभ कराया गया?
(क) कनिष्क (ख) अशोक (ग) हर्ष (घ) फाह्यान

9. भारत के राजचिन्ह में प्रयुक्त होनेवाले शब्द ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से लिए गए हैं?
(क) मुण्डक उपनिषद् (ख) कठ उपनिषद् (ग) ईश उपनिषद् (घ) वृहदारण्यक उपनिषद्

10. शक् संवत् का प्रारंभ किस सम्राट् के शासनकाल में 78 ई. से हुआ था?
(क) अशोक (ख) कनिष्क (ग) हर्ष (घ) समुद्रगुप्त

11. निम्नलिखित में से किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति/ सभा आयोजित की गई थी?
(क) नालंदा (ख) गया (ग) राजगृह (घ) बोधगया

12. रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, वह कहां अवस्थित है?
(क) पंजाब में (ख) उत्तर प्रदेश में (ग) सौराष्ट्र में (घ) राजस्थान में

13. जैन समुदाय में प्रथम विभाजन के श्वेताम्बर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
(क) स्थूलभद्र (ख) भद्रबाहु (ग) कालकाचार्य (घ) देवर्षि क्षमाश्रमण

14. उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
(क) अवन्तिका (ख) तक्षशिला (ग) कान्यकुब्ज (घ) धान्यकटक

15. न्यायदर्शन को किसने प्रचारित किया था?
(क) चार्वाक ने (ख) गौतम ने (ग) कपिल ने (घ) जैमिनी ने

16. बुद्ध ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर महापरिनिर्वाण (मृत्यु) प्राप्त किया था?
(क) कुशीनारा/ कुशीनगर में (ख) कपिलवस्तु में (ग) पावा में (घ) कुण्डग्राम में

17. ‘त्रिपिटक’ धर्म ग्रंथ निम्नलिखित में से किसका है?
(क) जैनों का (ख) बौद्धों का (ग) सिक्खों का (घ) हिन्दुओं का

18. किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
(क) महिपाल (ख) देवपाल (ग) गोपाल (घ) धर्मपाल

19. मगध की प्रथम राजधानी कौन-सी थी?
(क) पाटलिपुत्र (ख) वैशाली (ग) गिरिव्रज/राजगृह (घ) चम्पा

20. गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था?
(क) बोधगया (ख) लुम्बिनी (ग) सारनाथ (घ) कुशीनगर

उत्तर : 1. (क), 2. (घ), 3. (ग), 4. (ख), 5. (घ), 6. (ख), 7. (ग), 8. (क), 9. (क), 10. (ख)
11. (ग), 12. (ग), 13. (क), 14. (क), 15. (ख), 16. (क), 17. (ख), 18. (घ), 19. (ग), 20. (ग)

Post a Comment

0 Comments