उत्तराखंड (Uttarakhand) प्रश्नावली - सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी


विगत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में आए उत्तराखंड राज्य से सम्बन्धित प्रश्नों का सार संग्रह–

1. उत्तराखंड का ‘बरदोली’ किस स्थान/स्थल को कहा गया था? – सल्
2. कुमाऊँ परिषद् की स्थापना कब हुई? – 1916 में
3. किस ग्रंथ में उत्तराखंड के लिए ‘देवभूमि’ शब्द आया है? – ऋग्वेद
4. गढ़वाल के लिए ‘केदारखण्ड’ व कुमाऊँ के लिए ‘मानसखण्ड’ शब्द का किस पुराण में उल्लेख है? – स्कन्दपुराण
5. आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि कहां स्थित है? – केदारनाथ में
6. गोरखों ने कुमाऊँ पर कब अधिकार कर लिया था? – 1790 ई. में
7. पृथक राज्य की माँग सर्वप्रथम श्रीनगर (गढ़वाल) में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस वर्ष के अधिवेशन में उठायी गयी? – 1938 में
8. उत्तराखंड के सबसे उत्तर में स्थित जिला कौन-सा है? – उत्तरकाशी
9. उत्तराखंड उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? – नैनीताल
10. उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? – नित्यानन्द स्वामी
11. मोनाल पक्षी किस ऊँचाई तक मिलती हैं? – 8000-20000 फीट
12. उत्तराखंड में आपदा प्रबन्धन मंत्रालय तथा आपदा प्रबन्धन एवं न्यूनीकरण केन्द्र के गठन में मॉडल किस देश से लिया गया है? – आस्ट्रेलिया से
13. उत्तराखंड का कौन-सा क्षेत्र भू-स्खलन के मामले में आत्यधिक सुभेद्यता जोन में आता है? – वाह्य हिमालय क्षेत्र
14. राज्य के ज्यादातर पर्यटन केन्द्र कहां पर स्थित हैं? – वाहृद हिमालय
15. उत्तराखंड का न्यूनतम क्षेत्रफल वाला जिला कौन-सा है? – चम्पावत
16. नर व नारायण पर्वतों के मध्य क्या स्थित है? – बद्रीनाथ
17. गंगा को राष्ट्रीय नदी कब घोषित किया गया? – 2008 में
18. राज्य में सर्वाधिक सघन वन कहां मिलते हैं? – नैनीताल में
19. सिल्वर फर, ब्लू पाइन, स्प्रूस, देवदार, बर्च आदि के वृक्ष किस प्रकार के वनों में पाये जाते हैं? – उप-एल्पाइन तथा एल्पाइन वन
20. राज्य में सर्वाधिक संगमरमर भण्डार वाला जिला कौन-सा है? – देहरादून
21. राज्य में सर्वप्रथम किस औषधीय पौधे की खेती शुरू की गई थी? – बैलाडोना
22. राज्य में नई कृषि नीति जारी किस वर्ष जारी की गई? – 2011 में
23. उत्तराखंड के चारोधाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरी तथा केदार) किन जिला समूहों में स्थित हैं? – उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग-चमोली
24. राज्य के चारों धामों में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित कौन-सा धाम हैं? – केदारनाथ
25. उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगीत ‘बेड़ी पाको नारा मासा’ की धुन किसने बनाई थी? – स्व. बजेन्द्रलाला शाह ने
26. सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला (जिला जनगणना 2011) कौन-सा है? – देहरादून
27. जनगणना 2011 के अनुसार उत्तराखंड का लिंगानुपात में देश में स्थान है? – 13वाँ
28. राज्य की कितनी जातियों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में सम्मिलित किया गया है? – 65
29. टिहरी जलाशय (स्वामी रामतीर्थ सागर) का क्षेत्रफल कितना है? – 42 वर्ग किमी
30. कोटेश्वर बांध एवं जल विद्युत परियोजना कितने मेगावॉट की है? – 400 मेगावॉट
31. उत्तराखंड में अधिकांश कागज मिलें कहां स्थित हैं? – ऊधम सिंह नगर में
32. राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए किस वर्ष तक के लिए विजन प्लान तैयार किया है? – 2020 तक
33. राज्य में नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई? – मार्च 2003 में
34. देहरादून में आरबीआई की शाखा ​कब स्थापित की गई? – जून 2005 में
35. उच्च शिक्षा निदेशालय कहाँ अवस्थित है? – नैनीताल
36. नेशनल एकेडमी आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कहां स्थित है? – मसूरी में
37. विश्वस्तरीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान कहाँ अवस्थित है? – मुक्तेश्वर में
38. 2011 के अनुसार अनुसूचित जनजाति के सर्वाधिक प्रतिशत वाला जिला कौन-सा है? – ऊधम सिंह नगर
39. नैनीताल के कालाटुंगी व रामगढ़ क्षेत्र में क्या धातु सर्वाधिक मिलती है? – लोहा
40. उत्तराखंड में जिरेनियम की खेती की जाती है, जिरेनियम का मुख्य उत्पाद क्या है? – सुगन्धित तेल