उत्तराखंड सामान्य ज्ञान क्विज | Uttarakhand Quiz

विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं व क्विज प्रोग्रामों के लिए अत्यधिक उपयोगी उत्तराखंड राज्य पर आधारित क्विज–

1. नया राज्य ‘उत्तराखंड’ कब स्वरूप में आया? – 9 नवम्बर, 2000 को
2. राज्य का नाम उत्तरांचल से उत्तराखंड कब किया गया? – 1 जनवरी, 2007 को
3. कुमाऊँ का प्रथम कमिश्नर कौन था? – ई. गार्डनर
4. उत्तरांचल उत्थान परिषद का गठन कब और किसने किया? – सोबनसिंह जीना ने 30-31 मई, 1988
5. राज्य का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी किसे माना जाता है? – कालू महरा
6. पालि भाषा के बौद्ध साहित्यों में उत्तराखंड क्षेत्र के लिए प्रयुक्त शब्द कौन सा है? – हिमवंत
7. टिहरी गढ़वाल में ‘ढांडक आन्दोलन’ किससे सम्बन्धित था? – मजदूरों से
8. वर्तमान गढ़वाल क्षेत्र हेतु गढ़वाल नाम कब अस्तित्व में आया? – 1515 ई. में
9. पेशावर काण्ड से प्रभावित होकर किसने सम्पूर्ण देश में गढ़वाल दिवस मनाने की घोषणा की थी? – मोती लाल नेहरू
10. नमक सत्याग्रह के दौरान अल्मोड़ा के नगरपालिका भवन पर किसके नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया? – विश्नी देवी शाह
11. उत्तरांचल के कितने नगरों में नगर निगम हैं? – 6
12. राज्य में राजस्व पुलिस व्यवस्था कब से लागू है? – 1874 से
13. उत्तराखंड हिमालय के किस भाग में स्थित है? – पूर्व-मध्य भाग में
14. राज्य का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है? – 86.07%
15. खतलिंग ग्लेशियर राज्य में कहां स्थित है? – टिहरी
16. नचिकेता ताल किस जिले में स्थित है? – उत्तरकाशी
17. रेणी गांव (चमोली) की श्रीमती गौरादेवी का सम्बन्ध किस आन्दोलन से रहा है? – चिपको आन्दोलन
18. वन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है? – देहरादून में
19. किस वृक्ष को उत्तराखंड का वरदान कहा जाता है? – बांज
20. वृक्षों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेने सम्बंधी आन्दोलन 1994 में कहां से शुरू हुआ? – टिहरी
21. राज्य में कुल 6 राष्ट्रीय उद्यान में से सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? – कार्बेट
22. रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर किस वर्ष कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया? – 1957 में
23. राज्य में चाय की खेती को 1824 में सर्वप्रथम किसने शुरु कराया। – विशप हेबर
24. राज्य में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर खेती की जाने वाली दो फसले कौन सी हैं? – गेहूँ व चावल
25. महात्मागांधी ने राज्य के किस स्थान को भारत का स्विट्जरलैण्ड कहा था? – कौसानी को
26. हेमकुण्ड झील कितने पर्वतों से घिरी हुई है? – 7 पर्वतों से
27. अस्कोट वन्यजीव सैन्चुरी किस जिले में स्थित है? – पिथौरागढ़ में
28. 2011 के अनुसार 2001-11 के दौरान राज्य में जनसंख्या वृद्धि दर क्या रही? – 18.81%
29. तुबेरा, बाज्यू और तिमली किस जनजाति के लोकगीत हैं? – भोटिया के
30. महा हिमालय की सबसे अधिक जनसंख्या वाली जनजाति कौन सी है? – भोटिया
31. राज्य में प्रथम रेल पथ का निर्माण 1884 में किया गया। वह कौन सा पथ है? – किच्छा-काठगोदाम
32. राज्य योजना आयोग का गठन कब किया गया? – 31 मार्च 2001 को
33. उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा एवं परीक्षा परिषद कहां स्थित है? – रूड़की में
34. ‘उत्तराखंड में कुली बेगार प्रथा’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – डॉ. शेखर पाठक
35. आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की स्थापना कहां की गई है? – नैनीताल में
36. राज्य में ई-डिस्ट्क्टि योजना कब से संचालित है? – 2009
37. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान कहां स्थित है? – उत्तरकाशी में
38. गढ़ केशरी के नाम से कौन प्रसिद्ध थे? – अनसुइया प्रसाद बहुगुणा
39. किसे उत्तराखंड का ‘गांधी’ कहा जाता है? – इन्द्रमणि बडोनी
40. जैव प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ स्थित है? – पंतनगर

Post a Comment

0 Comments