उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सामान्य ज्ञान


उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण सार संग्रह जो राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में राज्य से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते है। आइये, अपना उत्तर प्रदेश ज्ञान बढ़ाये–

1. वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समय उत्तर प्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना कर दी गई थी? – बलिया
2. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है? – तराई क्षेत्र
3. उत्तर प्रदेश में बहने वाली कौन-सी नदी प्राणदायिनी, मुक्तिदायिनी तथा पवित्र नदी के नाम से जानी जाती है? – गंगा
4. उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे बसा है? – सरयू
5. उत्तर प्रदेश में काबर तथा माड़ किस प्रकार की मृदाओं के स्थानीय नाम हैं? – काली मृदा
6. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है? – लाख बहाशी पक्षी विहार
7. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस वन्यजीव विहार की स्थापना की गई? – चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार
8. किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं? – गण्डक परियोजना
9. देश की कुल कृषि योग्य भूमि की कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में स्थित है? – 20%
10. उत्तर प्रदेश में किस स्थान का ‘दशहरी आम’ विश्व प्रसिद्ध है? – मलीहाबाद (लखनऊ)
11. उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है? – रबी
12. चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – सीमेण्ट उद्योग
13. उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है? – रायबरेली
14. उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया? – 1999 ई. में
15. उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? – 4
16. उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया? – 1971 ई. में
17. उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है? – विधानपरिषद्
18. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? – सुचेता कृपलानी
19. उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया? – चित्रकूट में
20. भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना? – 2001 में
21. चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? – मुजफ्फरनगर में
22. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है? – गन्ना
23. राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? – आगरा
24. मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी? – शूरसेन महाजनपद की
25. चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे? – इलाहाबाद में
26. गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है? – संगम
27. लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है? – मिर्जापुर-सोनभद्र
28. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है? – सोनभद्र
29. उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है? – ललितपुर में
30. उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया? – वर्ष 1998 में
31. उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है? – जौ का
32. उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है? – बरेली
33. उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई? – 1982-83 ई. में
34. उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है? – लखीमपुर (खीरी) में
35. ‘बागों का शहर’ नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है? – लखनऊ
36. ‘बिरहा’, ‘रसिया’, ‘आल्हा’ आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है? – उत्तर प्रदेश
37. उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है? – गोरखपुर नक्षत्रशाला
38. उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ? – अलका तोमर
39. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है? – लखनऊ
40. ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी? – नैनीताल

Post a Comment

0 Comments