बिहार के प्रथम - भारत व विश्व में जानें


बिहार राज्य : भारत में प्रथम

– भारत के प्रथम राष्ट्रपति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
– भारत के प्रथम गणितज्ञ – आर्यभट्ट
– विदेशी आक्रमणकारियों को मार भगाने वाला भारत का प्रथम शासक – चन्द्रगुप्त मौर्य
– भारत के प्रथम महान सम्राट – मौर्य वंशीय सम्राट अशोक
– लोकसभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – श्रीमती मीरा कुमार (2009 में)
– ब्रिटिश काल में प्रथम भारतीय राज्यपाल (बिहार में) – एस. पी. सिन्हा
– कांग्रेस समाजवादी दल का पहला ​अधिवेशन – पटना 1934 ई.
– भारत के प्रथम सांसद, जो एक ही चुनाव क्षेत्र से बार-बार विजयी हुए – स्व. जगजीवन राम (सासाराम क्षेत्र से लगातार 8 बार)
– सबसे अधिक मतों से जीतने वाला लोकसभा सांसद – रामविलास पासवान (4 लाख 68 हजार से अधिक मतों से हाजीपुर चुनाव क्षेत्र, 1989 में)
– व्यवस्था परिवर्तन हेतु संपूर्ण क्रान्ति के जनक – जयप्रकाश नारायण
– भारत का प्रथम इलेक्ट्रॉनिक नगर – हाजीपुर
– भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल – अब्दुल पारी पुल, कोईलवर (सोन नदी पर)
– भारत में रुपये का प्रथम सिक्का जारी किया – शेरशाह सूरी ने 1542 ई. में
– महात्मा गाँधी का भारत में प्रथम सत्याग्रह – 1917 ई. में चम्पारण में
– संविधान सभा के प्रथम अस्थायी अध्यक्ष – डॉ. सच्चिदानंद सिंह
– देश का सर्वाधिक पायराइट्स उत्पादक राज्य – बिहार
– भारत का सबसे पुराना स्तूप – भारत-नेपाल सीमा के निकट पिपराछिव में (2,500 वर्ष पुराना यह स्तूप 7 मीटर ऊँचा है।)
– भारत का सबसे बड़ा पशु मेला – सोनपुर मेला (गंगा और गंडक नदी के संगम पर)
– सर्वाधिक क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की मोबाइल सेवा वाला देश का पहला राज्य – बिहार
– ग्राम पंचायती तथा नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50%  आरक्षण लागू करने वाला देश का पहला राज्य – बिहार
– भारत में चरवाहा विद्यालय का प्रथम प्रयोग हुआ – बिहार में
– अल्पसंख्यक आयोग को कानूनी अधिकार प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य – बिहार
– देश की पहली 'ई-शक्ति' परियोजना का शुभारम्भ – पालीगंज, बिहार

बिहार राज्य : विश्व में प्रथम
– विश्व का सबसे प्राचीन वैभवशाली नगर – पाटलिपुत्र, बिहार
– विश्व का सर्वप्रथम लोकतांत्रिक गणराज्य – वज्जि संघ, लिच्छवी गणराज्य (600-500 ई. पू., वैशाली, बिहार)
– विश्व का प्रथम सम्राट जिसने शस्त्र त्याग किया एवं विश्व में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया – सम्राट अशोक (268-232 ई. पू.), मगध, बिहार
– विश्व में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन स्थल – राजगृह, बिहार
– विश्व का सर्वप्रथम विश्वविद्यालय – नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार
– विश्व में राजनीति पर प्रथम पुस्तक – कौटिल्य कृत 'अर्थशास्त्र'
– विश्व का प्रथम योग विश्वविद्यालय – मुंगेर योग विश्वविद्यालय, मुंगेर, बिहार
– विश्व का सबसे लम्बा सड़क सेतु – महात्मा गाँधी सेतु (5,565 किमी., गंगा नदी पर)
– खगोल विज्ञान के प्रमुख युगान्तकारी आविष्कारक – आर्यभट्ट
– विश्व में प्रथम जैन संगीति का आयोजन स्थल – पाटलिपुत्र (300 ई. पू. बिहार)
– विश्व का सबसे ऊँचा एवं विशालतम बौद्ध स्तूप – केसरिया स्तूप, चंपारण, बिहार

Post a Comment

0 Comments