उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षाओं ​हेतु


प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के लिए राज्यों के बारे में जानना भी जरूरी होता है। अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में राज्य से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण बिन्दु इसी के अन्तर्गत आपके लिए प्रस्तुत किए जा रहे है–

1. उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? – इलाहाबाद में
2. उत्तर प्रदेश के प्रथम लोकायुक्त कौन थे? – विशम्भर दयाल
3. उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? – 4
4. वर्तमान में उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल कितना है? – 2,40,928 वर्ग किमी
5. उत्तर प्रदेश को भारत के कितने राज्यों की सीमाएँ स्पर्श करती हैं? – 8
6. उत्तर प्रदेश को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था? – यूनाइटेड प्रोविन्स
7. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित लोकनृत्य कौन-सा है? – नौंटकी
8. विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है? – द्वितीय
9. उत्तर प्रदेश वन निगम कब स्थापित किया गया? – 25 नवम्बर, 1974
10. उत्तर प्रदेश किस प्राचीनतम भू-भाग का हिस्सा है? – गोण्डवानालैण्ड
11. उत्तर प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र आद्य कल्प की प्राचीनतम शैलों से निर्मित है? – बुन्देलखण्ड
12. उत्तर प्रदेश के दक्षिण में स्थित पठारी भू-भाग को किस नाम से जाना जाता है? – बुन्देलखण्ड का पठार
13. उत्तर प्रदेश की सीमा के अन्दर कौन-कौन-सी नदियाँ आकर मिलती हैं? – यमुना, रामगंगा एवं गोमती
14. लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पायी जाती है? – मिर्जापुर-सोनभद्र
15. उत्तर प्रदेश में सोना किस नदी क्षेत्र से प्राप्त होता है? – शारदा-रामगंगा नदी क्षेत्र
16. उत्तर प्रदेश में हीरा किस जिले में निकाला जाता है? – बाँदा
17. ‘उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद्’ का गठन कब किस वर्ष किया गया? – 1959 में
18. राज्य में ऑपरेशन फ्लड-I कब प्रारम्भ किया गया? – वर्ष 1973 में
19. उत्तर प्रदेश में ‘महिला डेयरी योजना’ की शुरूआत कब की गई? – वर्ष 1996-97 में
20. उत्तर प्रदेश में कृत्रिम अंग निर्माण केन्द्र कहाँ है? – कानपुर में
21. उत्तर प्रदेश विधानपरिषद् के सदस्यों का निर्वाचन किस पद्धति द्वारा होता है? – एकल संक्रमणीय पद्धति
22. कुम्भ का मेला उत्तर प्रदेश के किस नगर में लगता है? – इलाहाबाद
23. भारतीय गन्ना अनुसन्धान संस्थान प्रदेश में कहाँ अवस्थित है? – लखनऊ
24. राज्य में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान कहाँ स्थापित किया गया है? – इलाहाबाद
25. उत्तर प्रदेश के मशहूर खिलाड़ी सैयद मोदी किस खेल से सम्बन्धित हैं? – बैडमिण्टन
26. प्राचीन काल में उत्तर प्रदेश का क्षेत्र गंगा के मैदान में स्थित था, वह किस नाम से चर्चित था? – मध्य देश
27. बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए सर्वाधिक उपयुक्त फसल-चक्र क्या है? – ज्वार-अरहर
28. आम, जामुन, पीपल व नीम के वृक्ष उत्तर प्रदेश के किस वन प्रदेश में मिलते हैं? – उष्णकटिबन्धीय कँटीली झाड़ियों के वन प्रदेश
29. उत्तर प्रदेश में कोयला कहाँ से मिलता है? – सिंगरौली
30. जो भारत में प्रथम गाँव अपना सौर ऊर्जा प्लाण्ट लगाने वाला बना, वह उत्तर प्रदेश में कहाँ स्थित है? – रामपुरा
31. उत्तर प्रदेश में सन्तरे का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला जिला कौन-सा है? – सहारनपुर
32. उत्तर प्रदेश में ‘इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी’ की स्थापना कहाँ की जा रही है? – नोएडा
33. भारतीय चमड़ा रंगाई तथा जूता संस्थान उत्तर प्रदेश में कहाँ स्थित है? – कानपुर
34. उत्तर प्रदेश के किन मण्डलों में जिलों की संख्या सर्वाधिक है? – लखनऊ तथा कानपुर में
35. उत्तर प्रदेश में खेल का सामान बनाने का सबसे बड़ा केन्द्र कौन-सा नगर है? – कानपुर
36. उत्तर प्रदेश में स्थित ‘भारत कला भवन’ कहाँ स्थित है? – वाराणसी में
37. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पुराना विश्वविद्यालय कौन-सा है? – इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
38. बुक्सा जनजाति उत्तर प्रदेश के किस जनपद में निवास करती है? – बिजनौर
39. किस शासक द्वारा ‘आगरा’ को राजधानी बनाई गई? – सिकन्दर लोदी
40. चन्द्रशेखर आजाद ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए इलाहाबाद के किस पार्क में पुलिस मुठभेड़ में शहीद हो गए थे? – अल्फ्रेड पार्क

Post a Comment

0 Comments