अरविंद केजरीवाल का जीवन परिचय

 आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के जीवन परिचय एक नजर में–

– भारतीय राजनीति के नए सितारे और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त, 1968 में हरियाणा के हिसार शहर में हुआ।

– उन्होंने वर्ष 1989 में आईआईटी खड़गपुर से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

– वर्ष 1992 में अरविंद भारतीय नागरिक सेवा (आईसीएस) के एक भाग, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आए।

– नवम्बर 1994 में आईआरएस के प्रशिक्षण के दौरान वह सुनीता से विवाह बंधन में बंध गए।

– शुरूआत में अरविंद ने आयकर कार्यालय में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

– सरकारी काम में भ्रष्टाचार एवं पारदर्शिता की कमी के कारण उन्होंने फरवरी 2006 में आईआरएस सेवा से इस्तीफा दे दिया।

– दूसरों को प्रेरित करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने स्वयं अपने संस्थान के माध्यम से एक आरटीआई पुरस्कार की शुरुआत की।

– उन्होंने सूचना अधिकार अधिनियम के लिए अरुणा रॉय व अन्य लोगों के साथ मिलकर अभियान शुरू किया। जिसके कारण दिल्ली में सूचना अधिकार अधिनियम को 2001 में पारित किया गया।

– जिसे बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संसद ने 2005 में सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) को पारित कर दिया।

– भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने व उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए हेतु वर्ष 2006 में उन्हें रमन मेगसेसे अवार्ड प्रदान किया गया।

– 6 फरवरी 2007 को, अरविंद को वर्ष 2006 के लिए लोक सेवा में सीएनएन आईबीएन 'इन्डियन ऑफ़ द इयर' के लिए नामित किया गया।

– आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना अरविंद केजरीवाल एवं लोकपाल आंदोलन के सहयोगियों द्वारा 26 नवम्बर 2012, भारतीय संविधान अधिनियम की 63 वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर की गई।

– 2 अक्तूबर, 2012 को अपने राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत उन्होंने बाकायदा गांधी टोपी पहनकर की। टोपी पर उन्होंने लिखवाया, "मैं आम आदमी हूं।"

– 2013 के दिल्ली विधान सभा चुनावों मे अरविंद केजरीवाल ने लगातार 15 साल से दिल्ली की मुख्यमंत्री रही श्रीमति शीला दीक्षित को 25864 मतों से हराया।

– दिल्ली के 7वें मुख्यमन्त्री के रूप में वह 28 दिसम्बर, 2013 से 14 फ़रवरी, 2014 तक कुल 49 दिन रहे।

Post a Comment

2 Comments