राजस्थान के राज्यपाल - 1949 से अब तक


प्रत्येक राज्य में एक राज्यपाल होता है। जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। राज्यपाल राज्य की कार्यपालिका का संवैधानिक अध्यक्ष होता है। वह विधानसभा के बहुमत दल वाले नेता को मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री के परामर्श से अन्य मन्त्रियों को नियुक्त करता है।

● राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह है। जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
● राजस्थान के प्रथम राज्यपाल सरदार गुरुमुख निहाल सिंह थे। वह पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके है।

राजस्थान के पूर्व राज्यपालों की सूची–
1. सवाई मानसिंह महाराज – 30 मार्च, 1949 से 31 अक्टूबर, 1956 तक
2. सरदार गुरुमुख निहाल सिंह – 1 नवम्बर, 1956 से 16 अप्रैल, 1962 तक
3. डॉ. सम्पूर्णानन्द – 16 अप्रैल, 1962 से 16 अप्रैल, 1967 तक
4. सरदार हुकम सिंह – 16 अप्रैल, 1967 से 1 जुलाई, 1972 तक
5. सरदार जोगिन्दर सिंह – 1 जुलाई, 1972 से 15 फ़रवरी, 1977 तक
6. वेदपाल त्यागी (कार्यवाहक) – 15 फ़रवरी, 1977 से 11 मई, 1977 तक
7. रघुकुल तिलक – 17 मई, 1977 से 8 अगस्त, 1981 तक
8. के. डी. शर्मा (कार्यवाहक) – 8 अगस्त, 1981 से 6 मार्च, 1982 तक
9. ओमप्रकाश मेहरा – 6 मार्च, 1982 से 4 जनवरी, 1985 तक
10. वसंतराव पाटील – 20 नवम्बर, 1985 से 15 अक्टूबर, 1987 तक
11. सुखदेव प्रसाद – 20 फ़रवरी, 1988 से 3 फ़रवरी, 1990 तक
12. मिलापचंद जैन (कार्यवाहक) – 3 फ़रवरी, 1990 से 14 फ़रवरी, 1990 तक
13. देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय – 14 फ़रवरी, 1990 से 26 अगस्त, 1991 तक
14. स्वरूप सिंह (कार्यवाहक) – 26 अगस्त, 1991 से 5 फ़रवरी, 1992 तक
15. मर्री चेन्ना रेड्डी – 5 फ़रवरी, 1992 से 31 मई, 1993 तक
16. धनिकलाल मंडल (अतिरिक्त प्रभार) – 31 मई, 1993 से 30 जून, 1993 तक
17. बलि राम भगत – 30 जून, 1993 से 1 मई, 1998 तक
18. दरबारा सिंह – 1 मई, 1998 से 24 मई, 1998 तक
19. नवरंगलाल टिबरेवाल (कार्यवाहक) – 25 मई, 1998 से 16 जनवरी, 1999 तक
20. अंशुमान सिंह – 16 जनवरी, 1999 से 14 मई, 2003 तक
21. निर्मलचंद्र जैन – 14 मई, 2003 से 22 सितंबर, 2003 तक
22. कैलाशपति मिश्र (कार्यवाहक) – 22 सितंबर, 2003 से 14 जनवरी, 2004 तक
23. मदनलाल खुराना – 14 जनवरी, 2004 से 1 नवम्बर, 2004 तक
24. टी. वी. राजेश्वर (अतिरिक्त कार्यभार) – 1 नवम्बर, 2004 से 8 नवम्बर, 2004 तक
25. प्रतिभा पाटील – 8 नवम्बर, 2004 से 21 जून, 2007 तक
26. अख्लाक उर रहमान किदवई (अतिरिक्त कार्यभार) – 21 जून, 2007 से 6 सितंबर, 2007 तक
27. एस. के. सिंह – 6 सितंबर, 2007 से 1 दिसम्बर, 2009 तक
28. प्रभा राव – 2 दिसम्बर, 2009 से 26 अप्रैल, 2010 तक
29. शिवराज पाटिल (अतिरिक्त कार्यभार) – 26 अप्रैल, 2010 से 12 मई, 2012 तक
30. मार्गरेट अल्वा – 12 मई, 2012 से 5 अगस्त, 2014 तक
31. राम नाईक (अतिरिक्त कार्यभार) – 5 अगस्त, 2014 से 26 अगस्त, 2014 तक
32. कल्याण सिंह – 4 सितम्बर, 2014 से अब तक

Post a Comment

0 Comments