उत्तर प्रदेश के राज्यपाल - 1947 से अब तक

किसी भी राज्य का राज्यपाल कार्यपालिका का शीर्ष स्तम्भ है तथा राज्याध्यक्ष कहलाता है। इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति 5 वर्ष के लिए करता है। लेकिन वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त ही अपने पद पर बना रहता है। केन्द्रीय विश्वविद्वालयों को छोड़कर वह राज्य के सभी विश्वविद्वालयों का कुलाधिपति भी होता है।

उत्तर प्रदेश के अब तक के राज्यपालों की सूची इस प्रकार है–

1. श्रीमती सरोजिनी नायडू – कार्यकाल : 15 सितम्बर, 1947 से 2 मार्च, 1949
2. बिधु भूषण मलिक (कार्यवाहक) – कार्यकाल : 3 मार्च, 1949 से 1 मई, 1949
3. होरमस्जी पेरोशों मोदी – कार्यकाल : 2 मई, 1949 से 1 जून, 1952
4. कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी – कार्यकाल : 2 जून, 1952 से 9 जून, 1957
5. वी. वी. गिरि – कार्यकाल : 10 जून, 1957 से 30 जून, 1960
6. बर्गुला रामकृष्ण राव – कार्यकाल : 1 जुलाई, 1960 से 15 अप्रैल, 1962
7. विश्वनाथ दास – कार्यकाल : 16 अप्रैल, 1962 से 30 अप्रैल, 1967
8. बी. जी. रेड्डी – कार्यकाल : 1 मई, 1967 से 30 जून 1972
9. शशी कांत वर्मा (कार्यवाहक) – कार्यकाल : 1 जुलाई, 1972 से 13 नवंबर, 1972
10. अकबर अली खान – कार्यकाल : 14 नवंबर, 1972 से 24 अक्टूबर, 1974
11. मेरी चेन्ना रेड्डी – कार्यकाल : 25 अक्टूबर, 1974 से 1 अक्टूबर, 1977
12. गणपतराव देवजी तापसे – कार्यकाल : 2 अक्टूबर, 1977 से 27 फ़रवरी, 1980
13. चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह – कार्यकाल : 28 फ़रवरी, 1980 से 31 मार्च, 1985
14. मो. उस्मान आरिफ़ – कार्यकाल : 31 मार्च, 1985 से 11 फ़रवरी, 1990
15. बी. सत्य नारायण रेड्डी – कार्यकाल : 12 फ़रवरी, 1990 से 25 मई, 1993
16. मोतीलाल वोरा – कार्यकाल : 26 मई, 1993 से 3 मई, 1996
17. मो. शफ़ी क़ुरेशी – कार्यकाल : 3 मई, 1996 से 19 जुलाई, 1996
18. रोमेश भंडारी – कार्यकाल : 19 जुलाई, 1996 से 17 मार्च, 1998
19. मो. शफ़ी क़ुरेशी – कार्यकाल : 17 मार्च, 1998 से 19 अप्रैल, 1998
20. सूरज भान – कार्यकाल : 20 अप्रैल, 1998 से 23 नवंबर, 2000
21. विष्णु कांत शास्त्री – कार्यकाल : 24 नवंबर, 2000 से 2 जुलाई, 2004
22. सुदर्शन अग्रवाल (कार्यवाहक) – कार्यकाल : 3 जुलाई, 2004 से 7 जुलाई, 2004
23. टी. वी. राजशेखर – कार्यकाल : 8 जुलाई, 2004 से 27 जुलाई, 2009
24. बनवारी लाल जोशी – कार्यकाल : 28 जुलाई, 2009 से 17 जून, 2014
25. अजीज कुरैशी (कार्यवाहक) – कार्यकाल : 18 जून, 2014 से 21 जुलाई, 2014
26. राम नाइक – कार्यकाल : 22 जुलाई, 2014 से अब तक

Post a Comment

0 Comments