पद्म सम्मान 2015-सम्मानित 104 लोगों की सूची

66वें गणतंत्र दिवस पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। जिसमें राजनीतिक, सिनेमा, साहित्य और सामाजिक जीवन से जुड़े कुल 104 लोगों के नाम शामिल हैं।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद लालकृष्ण आडवाणी और अभि‍नेता अमिताभ बच्चन सहित 9 लोगों को पद्म विभूषण दिए जाने की घोषणा की गई है। वहीं, पद्म भूषण के लिए 20 और पद्मश्री के लिए 75 लोगों के नाम का चयन किया गया है। इस लिस्ट में 17 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 17 विदेशी नागरिक भी पद्म सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल हैं—

पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित नाम, क्षेत्र और राज्य–
1. लालकृष्ण आडवाणी, सार्वजनिक मामलें, गुजरात
2. अमिताभ बच्चन, कला, महाराष्ट्र
3. प्रकाश सिंह बादल, सार्वजनिक मामलें, पंजाब
4. डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगड़े, समाज सेवा, कर्नाटक
5. मोहम्मद यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार, कला, महाराष्ट्र
6. जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य, अन्य, उत्तर प्रदेश
7. प्रो. मलुर रामास्वामी श्रीनिवासन, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु
8. के. लालकृष्ण वेणुगोपाल, सार्वजनिक मामले, दिल्ली
9. करीम अल हुसैनी आगा खान (विदेशी), व्यापार और उद्योग, फ्रांस/ब्रिटेन

पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित नाम, क्षेत्र और राज्य
1. जाहनु बरुआ, कला, असम
2. डॉ. विजय भाटकर, विज्ञान और इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र
3. स्वपन दासगुप्ता, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
4. स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि, अन्य, उत्तर प्रदेश
5. एन गोपालस्वामी, सिविल सेवा, तमिलनाडु
6. डॉ. सुभाष सी कश्यप, सार्वजनिक मामलें, दिल्ली
7. डॉ. (पंडित) गोकुलोत्सवजी महाराज, कला, मध्य प्रदेश
8. डॉ. अंबरीश मित्तल, चिकित्सा, दिल्ली
9. सुधा रघुनाथन, कला, तमिलनाडु
10 हरीश साल्वे, सार्वजनिक मामलें, दिल्ली
11. डॉ. अशोक सेठ, चिकित्सा, दिल्ली
12. रजत शर्मा, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
13. सतपाल, खेल, दिल्ली
14. शि‍वकुमारा स्वामी, अन्य, कर्नाटक
15. डॉ. खड़ग सिंह वल्दि‍या, विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक
16. प्रो मंजुल भार्गव (एनआरआई/पीआईओ), विज्ञान और इंजीनियरिंग, अमेरिका
17. वामदेव शास्त्री (विदेशी), अन्य, अमेरिका
18. बिल गेट्स (विदेशी), समाज सेवा, अमेरिका
19. मेलिंडा गेट्स (विदेशी), समाज सेवा, अमेरिका
20. साइचिरो मिसुमी (विदेशी), अन्य, जापान

पद्मश्री सम्मान से सम्मानित नाम, क्षेत्र और राज्य
1. डॉ मंजुला अनागनी, चिकित्सा, तेलंगाना
2. एस अरुणान, विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक
3. कन्याकुमारी अवसारला, कला, तमिलनाडु
4. डॉ. बेटिना शारदा बौमेर, साहित्य और शिक्षा, जम्मू और कश्मीर
5. नरेश बेदी, कला, दिल्ली
6. अशोक भगत, समाज सेवा, झारखंड
7. संजय लीला भंसाली, कला, महाराष्ट्र
8. डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा, साहित्य और शिक्षा, असम
9. डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, साहित्य और शिक्षा, मध्यप्रदेश
10 प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार चावला, चिकित्सा, चंडीगढ़
11. जयाकुमारी चिक्कला, चिकित्सा, दिल्ली
12. बिवेक देबरॉय, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
13. डॉ. सरुंगबम बिमोला कुमारी देवी, चिकित्सा, मणिपुर
14. डॉ. अशोक गुलाटी, सार्वजनिक मामलें, दिल्ली
15. डॉ. रणदीप गुलेरिया, चिकित्सा, दिल्ली
16. डॉ. केपी हरिदास, चिकित्सा, केरल
17. राहुल जैन, कला, दिल्ली
18. रवीन्द्र जैन, कला, महाराष्ट्र
19. डॉ. सुनील जोगी, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
20. प्रसून जोशी, कला, महाराष्ट्र
21. डॉ. प्रफुल्ल कार, कला, ओडिशा
22. सबा अंजुम, खेल, छत्तीसगढ़
23. उषा किरण खान, साहित्य और शिक्षा, बिहार
24. डॉ. राजेश कोटेचा, चिकित्सा, राजस्थान
25. प्रो. अलका कृपलानी, चिकित्सा, दिल्ली
26. डॉ. हर्ष कुमार, चिकित्सा, दिल्ली
27. नारायण पुरुषोत्तमा माल्या, साहित्य और शिक्षा, केरल
28. लैम्बर्ट मार्क, साहित्य और शिक्षा, गोवा
29. डॉ. जनक पलटा मैकगिलिगन, समाज सेवा, मध्य प्रदेश
30. वीरेन्द्र राज मेहता, सामाज सेवा, दिल्ली
31. तारक मेहता, कला, गुजरात
32. नील हर्बर्ट एन, कला, मेघालय
33. चेवांग नोर्फेल, अन्य, जम्मू और कश्मीर
34. टीवी मोहनदास पई, व्यापार और उद्योग, कर्नाटक
35. डॉ. तेजस पटेल, चिकित्सा, गुजरात
36. जादव मोलाइ पेयांग, अन्य, असम
37. बिमला पोद्दार, अन्य, उत्तर प्रदेश
38. डॉ. एन प्रभाकर, विज्ञान और इंजीनियरिंग, दिल्ली
39. डॉ. प्रह्लाद, विज्ञान और इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र
40. डॉ. नरेंद्र प्रसाद, चिकित्सा, बिहार
41. राम बहादुर राय, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
42. मिताली राज, खेल, तेलंगाना
43. पीवी राजारामन, सिविल सेवा, तमिलनाडु
44. प्रो. जेएस राजपूत, साहित्य और शिक्षा, उत्तर प्रदेश
45. श्रीकोटा श्रीनिवास राव, कला, आंध्र प्रदेश
46. प्रो. बिमल रॉय, साहित्य और शिक्षा, पश्चिम बंगाल
47. शेखर सेन, कला, महाराष्ट्र
48. गुणवंत शाह, साहित्य और शिक्षा, गुजरात
49. ब्रह्मदेव शर्मा (भाईजी), साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
50. मनु शर्मा, साहित्य और शिक्षा, उत्तर प्रदेश
51. प्रो. योगराज शर्मा, चिकित्सा, दिल्ली
52. वसंत शास्त्री, विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक
53. एसके शिवकुमार, विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक
54. पीवी सिंधु, खेल, तेलंगाना
55. सरदारा सिंह, खेल, हरियाणा
56. अरुणिमा सिन्हा, खेल, उत्तर प्रदेश
57. महेश राज सोनी, कला, राजस्थान
58. डॉ. निखि‍ल टंडन, चिकित्सा, दिल्ली
59. एचटी रिनपोछे, समाज सेवा, अरुणाचल प्रदेश
60. डॉ. हर‍गोविंद लक्ष्मीशंकर त्रिवेदी, चिकित्सा, गुजरात
61. हुआंग बाओशेंग (विदेशी), अन्य, चीन
62. प्रो. जैक्स ब्लामॉन्ट (विदेशी), विज्ञान और इंजीनियरिंग, फ्रांस
63. सैयद मोहम्मद बुरहानुद्दीन (मरणोपरांत), अन्य, महाराष्ट्र
64. जीन क्लॉड कैरियर (विदेशी), साहित्य और शिक्षा, फ्रांस
65. डॉ. नंदराजन 'राज' शेट्टी (एनआरआई/पीआईओ), व्यापार और उद्योग, अमेरिका
66. जॉर्ज एल हार्ट (विदेशी), अन्य, अमेरिका
67. जगदगुरु अम्रता सूर्यानंद महाराजा (एनआरआई/पीआईओ), अन्य, पुर्तगाल
68. मीठालाल मेहता (मरणोपरांत), समाज सेवा, राजस्थान
69. तृप्ति मुखर्जी (एनआरआई/पीआईओ), कला, अमेरिका
70. डॉ. दत्तात्रेययुडु नोरी (एनआरआई/पीआईओ), चिकित्सा, अमेरिका
71. डॉ. रघु राम पी (एनआरआई/पीआईओ), चिकित्सा, अमेरिका
72. डॉ. सौमित्र रावत (एनआरआई/पीआईओ), चिकित्सा, ब्रिटेन
73. प्रो. एनेट एस (विदेशी), साहित्य और शिक्षा, जर्मनी
74. प्राण कुमार शर्मा उर्फ प्राण (मरणोपरांत), कला, दिल्ली
75. आर वासुदेवन (मरणोपरांत), सिविल सेवा, तमिलनाडु

Post a Comment

0 Comments