सायना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरीज का फाइनल मुकाबला जीता

भारत की बैडमिंटन ‘क्वीन’ साइना शिखर पर

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' से सम्मानित भारत की बैडमिंटन ‘क्वीन’ साइना नेहवाल ने योनेक्स-सनराइज हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया है। इसके साथ साइना ने महिला विश्व वरीयता क्रम में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है पर इस जीत के बाद मिले प्वांइट्स के आधार पर वे विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएंगी। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वे भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

साइना ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली चीन की खिलाड़ी शिशियान वांग को 15-21, 21-16, 21-17 से पराजित किया। इस जीत के साथ साइना ने 2010 विश्व चैम्पियनशिप में वांग के हाथों मिली हार का भी हिसाब चुकता कर लिया।

साइना की इस साल की प्रमुख उपलब्धियां
● हांगकांग ओपन सुपर सीरीज 2010
● कॉमनवेल्थ गेम्स (स्वर्ण पदक) 2010
● ओपन सुपर सीरीज 2010
● सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज 2010
● ओपन ग्रांप्री गोल्ड 2010
● एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप (कांस्य) 2010

वर्तमान रैंकिंग
रैंक नाम अंक
1 इयान वांग 65308
2 जिन वांग 64772
3 टिन बॉन 60400
4 साइना 59611

हांगकांग ओपन जीतने से साइना नेहवाल को 9200 अंक मिलेंगे। इन अंकों को साइना के वर्तमान अंकों में जोड़ने पर कुल 68811 अंक हो जाते हैं। इस तरह साइना विश्व में नंबर एक हो जाएंगी। उनके नंबर एक होने की आधिकारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी।

इसके अलावा सायना ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन उन्हें पिछले महीने चीन के ग्वांगझू में हुए एशियाई खेलों में क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। सायना का यह इस वर्ष तीसरा और जीवन का चौथा सुपर सीरीज खिताब है।

Post a Comment

0 Comments